जीकेसी वैशाली (जिला ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस0 ने संगठन के जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष राजू कुमार वर्मा को जंदाहा प्रखंड के ग्राम पंचायत चांदसराय ...
बिहार

राजू कुमार वर्मा को सरपंच चुने जाने पर जीकेसी वैशाली ने दी बधाई

हाजीपुर,संवाददाता। जीकेसी वैशाली (जिला ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ने संगठन के जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष राजू कुमार वर्मा को जंदाहा प्रखंड के ग्राम पंचायत चांदसराय का सरपंच चुने जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। जीकेसी वैशाली ने प्रसन्नता जाहिर की है कि त्री-स्तरीय सरकार में अब कायस्थों की भागीदारी मजबूत होगी।

Read Also- स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के सौजन्य से डांडिया नाइट का हुआ आयोजन

         उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता ज्योतिष कुमार सिन्हा ने बताया कि राजू कुमार वर्मा को सरपंच पद के लिए कुल 1094 मत प्राप्त हुए और 394 मतों के भारी अंतर से उन्हें विजयी घोषित किया गया।   इस जीत के लिए संगठन ने चांद सराय पंचायत के समस्त मतदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा पंचायत चुनाव में सभी चित्रांश बंधुओं से एकजुट होकर गुण दोष के आधार पर योग्य प्रतिनिधि चुनने का अनुरोध किया।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

उन्हें बधाई देने वालों में जीकेसी वैशाली के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता ज्योतिष कुमार सिन्हा, राजकुमार दिवाकर, आशुतोष कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव, निरुपम कुमार, अमन कुमार, जिला महासचिव मनोज सिन्हा, जिला संगठन मंत्री सुनील कुमार सिन्हा, विजय कुमार विनीत, ओम नाथ वर्मा, किशोर रंजन, उमेश कुमार, मधुप रंजन वर्मा, शिल्पा वर्मा वगैरह पदाधिकारी शामिल हैं

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.