ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की मुजफ्फरपुर जिला इकाई मोटा अनाज का आटा 25 जून को लांच करेगी। यह लॉंचिंग संस्था के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव...
बिहार

मोटा अनाज का आटा 25 जून को लांच करेगा जीकेसी

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की मुजफ्फरपुर जिला इकाई मोटा अनाज का आटा 25 जून को लांच करेगी। यह लॉंचिंग संस्था के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवं प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन के कर कमलों द्वारा किया जायेगा। इस आशय का निर्णय मुजफ्फरपुर स्थित जिला इकाई की एक बैठक में शुक्रवार को लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. रवि शंकर चैनपुरी कर रहे थे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में सदस्यता अभियान चल रहा है, उसकी समीक्षा की गई और महिला संभाग द्वारा कुटीर उद्योग की स्थापना और कार्यकलाप पर पदाधिकारियों एवं सदस्य से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान में सभी पदाधिकारियों के द्वारा 50नए सदस्यों को जोड़ा गया और कुटीर उद्योग पर सभी लोगों की एक राय बनी कि सबसे पहले लोग मोटा अनाज के आटा को तैयार किया जाएगा। और उसका 1 किलो का पैकेट बनाकर मार्केट में लांच किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने मौसम सेवा केंद्र और मोबाइल ऐप मौसम बिहार का शुभारंभ किया

उन्होंने बताया कि जानकी श्रीवास्तव को इस कार्य का प्रभारी बनाया गया है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि मोटा अनाज के आटे की पैकिंग महिला संभाग के सदस्यों द्वारा की जायेगी।

इसे भी पढ़ें-जेडी वीमेंस कॉलेज में सेल्फ इंट्रोस्पेक्शन के मायने समझा गईं कुलपति डॉ. मृदुला मिश्रा
बैठक में जिला अध्यक्ष डॉक्टर रवि शंकर चैनपुरी, राष्ट्रीय सचिव सुबाला बर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जानकी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, अभय कुमार सिन्हा, कृष्ण मुरारी प्रसाद सिन्हा, डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा, सुरेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार श्रीवास्तव, शुभांश श्रीवास्तव, आकाश वर्मा, सुमन कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।