कायस्थ नायकों की नजरअंदाजी और भूलाने की राजनीतिक साजीश के खिलाफ इन नायकों पर व्याख्यानमाला का आयोजन कर आज की पीढ़ी को कायस्थ हीरोज के बार...
बिहार

कायस्थ नायकों की भूमिका पर जीकेसी करेगा व्याख्यानमाला का आयोजन

पटना,संवाददाता। कायस्थ नायकों की नजरअंदाजी और भूलाने की राजनीतिक साजीश के खिलाफ इन नायकों पर व्याख्यानमाला का आयोजन कर आज की पीढ़ी को कायस्थ हीरोज के बारे में बताएगा अंतराष्ट्रीय संगठन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी)। कायस्थ समाज के सर्वांगीण विकास के लिये प्रतिबद्ध संगठन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) 17 अप्रैल से कायस्थ नायकों की भूमिका पर व्याख्यानमाला शुरू करने जा रहा है। यह व्याख्यानमाला स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर 17 अप्रैल से 14 अगस्त 2022 तक चलेगा।

Read also- हिन्दी और भोजपुरी के नाटककार, साहित्यकार सतीश प्रसाद सिन्हा मनाई गई पुण्यतिथि

 इस बावत जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि व्याख्यानमाला के पहले सत्र में आधुनिक बिहार के रचयिता और देश के संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले कायस्थ रत्न स्व. डा. सच्चिदानंद सिन्हा के जीवन और संस्मरण पर अपने चर्चा परिचर्चा की जाएगी।

  राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि विश्व भर में कायस्थों द्वारा नेतृत्व करने का इतिहास किसी से छुपा नहीं है। स्वाधीनता आंदोलन में भी कायस्थ समाज ने आगे बढ़कर देश को आजाद कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विश्व गुरू स्वामी विवेकानंद, स्वतंत्रता आन्दोलन के नायक सुभाष चन्द्र बोस या फिर देश में संपूर्ण क्रान्ति के अगुआ जयप्रकाश नारायण, राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, बाला साहब ठाकरे, मुंशी प्रेमचंद्र, हरिवंश राय बच्चन, महादेवी वर्मा, खुदी राम बोस, अमिताभ बच्चन, जैसी कई विभूतियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कायस्थ समाज का नाम ऊंचा किया है।

Get Corona update here

 उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज की विभूतियों ने विश्व एवं देश का न सिर्फ नेतृत्व किया बल्कि अध्याय बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा चाहे प्राचीन भारत हो, मध्यकालीन भारत हो या फिर आधुनिक भारत का नवनिर्माण। इन सब में  कायस्थों की बड़ी भूमिका रही है। महाराजा प्रतापादित्य, महाराजा ललितादित्य, पुलकेशिन द्वितीय, गौतमीपुत्र सातकर्णि, महाराजा कृष्णदेव राय, चोल, चालुक्य, पाल एवं सेन वंशों सहित अनेक प्रतापी कायस्थ राजाओं के शौर्य और पराक्रम की गूंज आज देश सहित दुनिया के अनेक मुल्कों में भी सुनी जा सकती है। इन प्रतापी राजाओं ने दुनिया को यह दिखा दिया कि भगवान चित्रगुप्त के वंशज यदि कलम चला सकते हैं तो तलवार भी चला सकते हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.