ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जीकेसी महिला प्रकोष्ठ की वर्चुअल मीटिंग संपन्न हुई। सपना वर्मा के राष्ट्रीय दायित्व मिलने के बाद यह महिला प्रकोष्...
बिहार

जीकेसी महिला प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न, कुटिर उद्योग से जुड़ेंगी महिलाएं

पटना, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जीकेसी महिला प्रकोष्ठ की वर्चुअल मीटिंग संपन्न हुई। सपना वर्मा के राष्ट्रीय दायित्व मिलने के बाद यह महिला प्रकोष्ठ की पहली बैठक थी। बैठक में सभी महिला पदाधिकारियों ने अपना अपना परिचय दिया और एक दूसरे से संवाद कायम किया।

बैठक में जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने महिला प्रकोष्ठ के संगठन के प्रति दायित्वों पर चर्चा की। साथ ही कई महिला अधिकारियों की जिज्ञासा भी अपने जवाबों से शांत किया। बैठक में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। राजीव रंजन ने अपने उद्बोधन में संगठन का मकसद, संकल्प और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही शंका समाधान के लिए पूछे गए प्रशनों का जवाब भी दिया। इसके अतिरिक्त अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को संगठन से जोड़ने, महिला प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने और इसे विस्तार देने, उन्हें कुटिर उद्योगों से जोड़ने और 4 फरवरी को दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम में ज्यादा से ज्याद लोगों के शिरकत करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी जीकेसियन महिलाओं ने अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प भी लिया। बैठक में बिहार राज्य से पटना जिला की अध्यक्षा रश्मि सिन्हा ने भी ने कई महत्व पूर्ण बातें कहीं जिसका सभी ने स्वागत किया। बिहार राज्य से प्रदेश उपाध्यक्ष जानकी श्रीवास्तव ने कुटीर उद्योग की जानकारी दी। डॉ श्वेता बाला ने एजुकेशन के क्षेत्र मे अपना योगदान देने की बात रखी। तेलंगाना से माधुरी सक्सेना ने गरीब महिलाओं के शिक्षा और विवाह संबंधी क्षेत्रों में योगदान की बात रखी।

इसे भी पढ़ें- जीकेसी से कायस्थों की उम्मीदें बढ़ी हैं, इसे जीकेसी पूरा करेगा: राजीव रंजन
बैठक में महिला प्रकोष्ठ से बिहार प्रदेश नंदा कुमारी, रश्मि सिन्हा, सीमा श्रीवास्तव, संगीता सिन्हा,डॉ श्वेता बाला, छत्तीसगढ़ प्रदेश से प्रीति बक्शी, गुजरात प्रदेश से प्रज्ञा शंकर हरियाणा प्रदेश से काव्या सरस, ओडिशा से ममता वर्मा, तेलंगाना से माधुरी सक्सेना, शिखा भटनागर, सुरेखा सक्सेना, उत्तरप्रदेश पश्चिम से डॉ रश्मि श्रीवास्तव, पश्चिम बंगाल से मौसमी विश्वास सहित कई महिला पदाधिकारी उपस्थित थीं। सपना वर्मा द्वारा सभी की सहमती से इस साल का वर्किंग कैलेंडर जल्द ही प्रस्तुत किये जाने का निर्णय भी लिया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.