gkc
बिहार

गायक मुकेश की पुण्य तिथि पर जीकेसी की प्रस्तुति ‘एक प्यार का नगमा है’ सम्पन्न

संगीत प्रेमी अमर गायक मुकेश की आवाज का आज भी दीवाना है  : राजीव रंजन प्रसाद। संगीत जगत को अपनी दिलकश आवाज से सुशोभित किया था मुकेश ने डा. नम्रता आनंद।पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) कला-संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार के सौजन्य से महान पार्श्वगायक स्व. मुकेश (मुकेश चंद्र माथुर) की पुण्यतिथि 27 अगस्त के अवसर पर संगीतमय संध्या ‘एक प्यार का नगमा है’ का आयोजन किया गया। इसमें नामचीन कलाकारों ने उनके गाये गानों के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 कार्यक्रम का संचालन जीकेसी बिहार कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अखौरी योगेश कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुकेश की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके की गयी। उक्त अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मुकेश ने अपने मधुर गीतों और अपनी सुरीली आवाज से फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी। अपनी जादुई आवाज से श्रोताओ को मंत्रमुग्ध करने वाले महान पार्श्वगायक मुकेश आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हिन्दुस्तान का हर संगीत प्रेमी मुकेश की आवाज का दीवाना है।

dr.namrta anand singer

जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि सुरों के बादशाह मुकेश को भारतीय संगीत उद्योग के सबसे सफल और प्रसिद्ध गायकों में से एक माना जाता है। मुकेश ना केवल एक गायक बल्कि एक अच्छे इंसान के रूप में भी जाने जाते थे।

जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष और दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद ने बताया कि मुकेश को फिल्म जगत में उनकी अलग तरह की आवाज के लिए हमेशा याद किया जाता है और उनके गीत आज भी लोगों को सुकून देते हैं।

प्रेम कुमार ने बताया खूबसूरत नगमों के सरताज मुकेश को शो मैन राज कपूर की आवाज कहा जाता था। राजकपूर का भी मानना था कि उनकी सफलता में मुकेश की आवाज का महत्वपूर्ण योगदान था।

read also-https://xposenow.com/bihar/zoo-and-nature-safari-ready-will-soon-be-available-for-public-chief-minister-13574-2021-08-27/

संगीतमय कार्यक्रम में मनीष वर्मा, दिवाकर कुमार वर्मा, कुमार संभव, कुंदन तिवारी, रत्ना गांगुली, डा. नम्रता आनंद, प्रेम कुमार, संपन्नता वरूण, मेघाश्री अंजू, पल्लवी सिन्हा, प्रवीण बादल, सुबोध नंदन सिन्हा ने  सदाबहार गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।

 उक्त कार्यक्रम में सभी कलाकारों को जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने मोमेंटो और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर जेकेसी के दीपक अभिषेक, संजय कुमार, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, मुकेश महान, रंजना कुमारी सहित अनेको सदस्य उपस्थित रहकर कलाकारों की हौसला अफजाई किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.