Global kayastha Conference
बिहार

Global Kayastha Conference बिहार के 28 जिला अध्यक्षों के नाम की हुई घोषणा

पटना, संवाददाता। Global Kayastha Conference के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार के 28 जिलों के अध्यक्षों के नाम की पहली सूची जारी कर दी है।

Global Kayastha Conference के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि पटना से सुशील श्रीवास्तव, बक्सर से शशि भूषण वर्मा, सहरसा से राजेश कुमार सिन्हा,पूर्णिया से सुजीत कुमार सिन्हा, सुपौल से रुद्र प्रताप लाल, मुजफ्फरपुर से डॉ रवि शंकर चैनपुरी, सीतामढ़ी से अमृतेश कुमार, दरभंगा से सुशील चंद्र दास, मधुबनी से अनिल दास और समस्तीपुर से मनीष कुमार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Also read: 18 वर्ष से ऊपर के लोग 28 से कराएँ अपना रजिस्ट्रेशन :Ashwini Kumar Choubey

श्री प्रसाद ने बताया कि औरंगाबाद से कमल किशोर (सम्प्रति औरगांबाद कायस्थ महासभा के अध्यक्ष जो ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस का सम्बद्ध संगठन है, गया से डॉ पियूष कमल सिन्हा, बेगूसराय से बाल्मीकि प्रसाद, सारण से मुकेश कुमार सिन्हा, मुंगेर से रवि शंकर सिन्हा, रोहतास से नवीन कुमार सिन्हा, शेखपुरा से आतोष कुमार सिन्हा, वैशाली ज्योतिष कुमार सिन्हा और सीवान से नीलेश वर्मा नील को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

Latest updates on Corona

राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि इसी तरह नालंदा से सुनील कुमार, जमुई से प्रवीण कुमार सिन्हा, जहानाबाद से बिंदूभूषण प्रसाद, भागलपुर से दीपक कुमार लाल, अररिया से नागेश्वर नाथ श्रीवास्तव, गोपालगंज से डॉ पियूष कुमार श्रीवास्तव, पूर्वी चम्पारण से संजय कुमार अध्यक्ष और संजीव कुमार महासचिव, कैमूर से ओम प्रकाश श्रीवास्तव, कटिहार से डॉ सुब्रत कुमार घोष को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार में अन्य जिला अध्यक्षों की घोषणा शीघ्र की जायेगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.