ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने 76 वां स्वतंत्रता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम की शुरूआत ज...
बिहार

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

पटना, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने 76 वां स्वतंत्रता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम की शुरूआत जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने ध्वजारोहण के साथ की।

 मौके पर ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के इन 75 वर्षो में भारत दुनिया की एक महाशक्ति के रूप में उभरा है। यह आजादी हमें अनेक कुर्बानियों के बाद मिली है। जिन वीरों की कुर्बानियों की वजह से हमें यह आजादी मिली आज हम उनको नमन करते हैं।

Read also- हर घर तिरंगा अभियान : लंदन में भी अपने अंदाज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि 15 अगस्त एक ऐतिहासिक दिन है, जिस दिन हम भारतीय अंगेजों के चंगुल से मुक्त हुए। इसका पूरा श्रेय देश के उन वीर जवानों को जाता हैं जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपना बलिदान दिया। हमें इन शहीदों की कुर्बानी को कभी नहीं भुलाना चाहिए।  इस दौरान मौके पर मौजूद सभी लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर शहीदों तथा महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 इस अवसर पर जीकेसी मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार दास, प्रदेश उपाधयक्ष दिलीप सिन्हा सहित अनुराग समरूप, राजेश सिन्हा संजू, संगठन मंत्री बलिराम, नंदा कुमारी ,राजेश कुमार डब्लू, दिवाकर कुमार वर्मा, सहित कई अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.