बिहार कला व सांस्कृतिक विकास परिषद पटना द्वारा आयोजित कला सांस्कृतिक पुरुष और वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन चौधरी संत की 58वां जन्मोत्सव समारोह ...
बिहार

कला सांस्कृतिक पुरुष और वरिष्ठ पत्रकार के जन्म दिन पर ग्लोरी ऑफ बिहार अवार्ड संपन्न

पटना, संवाददाता। बिहार कला व सांस्कृतिक विकास परिषद पटना द्वारा आयोजित कला सांस्कृतिक पुरुष और वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन चौधरी संत की 58वां जन्मोत्सव समारोह पर ग्लोरी आफ बिहार अवार्ड सह रंगारंग सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 मुख्य अतिथि पटना नगर निगम के मेयर सीता साहू बिहार चिल्ड्रन स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह, मोहम्मद सोहेल अख्तर, विशिष्ट अतिथि विजय कुमार सिंह, इवेंट मैनेजर नीरज सिन्हा और जयंती सिन्हा उपस्थित होकर संबोधित किया।

 इस अवसर पर बिहार विधान सभा सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा और पीएमसीएच के प्रख्यात डॉक्टर एसपी सिंह ने सन्त जी के दीर्घायु होने की कामना की।

 अतिथियों के हाथों ग्लोरी ऑफ बिहार से जिन विभूतियों को सम्मानित किया गया उसमें डॉ मीना कुमारी परिहार शिक्षा के क्षेत्र में, पत्रकारिता में प्रभात वर्मा एवं रूपक शर्मा, शिक्षा सेवा में डॉ,राजेश कुमार, डॉक्टर पूनम सिंह, सिफत सबा और डा.वंदना कुमारी, समाज सेवा में मंजय कुमार चंद्रवंशी, चिकित्सा सेवा में डॉ दिलीप कुमार,लोक गायन में रीता सिंह, अभिनय में विजय कुमार चौधरी और राधा कुमारी को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह, सम्मान पत्र और अंग वस्त्रम दिया गया। अतिथियों द्वारा ग्लोरी ऑफ बिहार अवार्ड देने के बाद देर रात तक संगीत ,नृत्य और गायन  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसतुत किया गया।

Read also-  निगम कर्मियों की मांग नहीं मानी गई तो होगा करो या मरो आंदोलन : अजय कुमार

     इसमें भाग लेने वाले कलाकारों में अनुष्का जयसवाल, अनीता पांडे, रोशन कुमारी, रीता सिंह, आराध्या राय, सोनी गुप्ता, वंशिका भूषण, त्रिशा यादव, शिवानी कुमारी, चांदनी कुमारी, आदित्य कुमारी, सुरेश जी,नाल धीरज पांडे, अशोक कुमार ने दर्शकों का मन मोह लिया।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

चूड़ी भी जिद पर आई गानों पर और चार चांद लगा दिया दिल के इस गाने पर कई छोटे-छोटे बच्चे, बड़े बच्चों ने सभागार के दर्शकों का मनोरंजन किया।रंगा रंग कार्यक्रम के बाद  आशीष सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.