Guruparb 2021
बिहार

खुसरुपुर के प्राचीन बड़ी संगत में धूमधाम से मनाया गया गुरूपर्व

Guruparb 2021 : बड़ी संगत के महंत ने कड़ी बड़ी चावल का प्रसाद खिलाकर संतो को दी विदाई

खुसरुपुर। खुसरूपुर नपं के वार्ड नं0-03 स्थित प्राचीन बड़ी संगत में शुक्रवार को संगत के महंत किशुन दास जी ने बड़े ही श्रद्धाभाव एवं धूमधाम से गुरूपर्व का आयोजन कराया। गुरूपर्व के इस पावन अवसर पर महंत किशुन दास जी ने अपने अनुयायियों के साथ श्रद्धा पूर्वक गुरुनानक देव जी को याद किया। इस मौके पर बड़ी संगत में कराह प्रसाद का भोग लगाते हुए अरदास किया गया। गुरूपर्व के अवसर पर संगत में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों भक्तों ने लंगर में बैठकर प्रसाद को ग्रहण किया।

Read Also: शाइनिंग आइकॉन का हुआ लोकार्पण

विदित हो कि पूरे देश के तमाम संगतों में प्रत्येक वर्ष आसीन मास के दशमी को गुरुनानक देव जी (Guruparb 2021) की याद में गुरूपर्व का आयोजन किया जाता है। संगत के इस धार्मिक आयोजन की व्यवस्था में नगर के लोगों द्वारा भरपूर सहयोग प्रदान किया गया। वहीं रविवार को संगत के महंत किशुन दास जी ने कड़ी बड़ी चावल का प्रसाद खिलाकर संतो को विदाई दी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग संगत पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किये।

इस मौके पर दूर-दराज से आये संतो के अलावा स्थानीय विधायक अनिरुद्ध कुमार, पूर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया, नपं अध्यक्ष माणिक लाल प्रसाद, पूर्व नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार निराला, पार्षद मो0 हाफिज, पार्षद मिंटू कुमार, बीजेपी नगर अध्यक्ष संजय कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.