Hajipur
बिहार

वर्षा के बाद बजबजाया Hajipur, निचले क्षेत्रों में जल जमाव

हाजीपुर, संयोगिता सुमन। Hajipur जिले में यास का तूफानी बयार तो कम हो गया है, लेकिन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश होती रही,जिससे शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

महावीर कॉलोनी, बागदुल्हन क्षेत्र, बाईपास के नीचले इलाकों,वृंदावन कॉलोनी में भी वर्षा का प्रभाव दिख रहा है।छोटे पौधों, आम तथा लीची के बगानों के साथ नेनुआ, करैला और अन्य सब्जियों को भी इस तूफानी वर्षा से भारी नुकसान का अनुमान है। पहले से ही लॉकडाउन के चलते सड़कों पर आम लोगों का घरों से निकलना कम हो रहा है। जलजमाव के चलते कई कार व बाईक को परेशानी उठानी पड़ी।

Read Also: जितेन्द्र कुमार सिन्हा बने Global Kayastha Conference बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष

Hajipur नगरपालिका पहले से ही बदइंतजाम के लिये पहले से ही बदनाम रहा है और इस बीच लगभग पूरा शहर गंदगी से बजबजा रहा है।

Get latest updates on Corona

आज सुबह बारिश थमते ही लोग अपने घरों से,रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी के लिए निकले।इस बीच आसमान में काली घटा को देखते हुए फिर तेज वर्षा की आशंका से लोग जल्दी जल्दी घर वापस आ गए। दूसरी और लगातार बिजली कटते रहने से भी आम जनों की परेशानी बढ़ गई है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.