सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन से संबद्ध हर्षा म्यूजिकल ग्रुप, और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के संयुक्त तत्वाधान में महान पार्श्वगाय...
बिहार

हर्षा म्यूजिकल ग्रुप और जीकेसी ने मिलकर गायक मुकेश को दी श्रद्धांजलि

पटना, संवाददाता। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन से संबद्ध हर्षा म्यूजिकल ग्रुप, और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के संयुक्त तत्वाधान में महान पार्श्वगायक स्व. मुकेश (मुकेश चंद्र माथुर) की जयंती के अवसर पर संगीतमय संध्या का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इसमें पटना के कुछ नामचीन कलाकारों ने शिरकत की।

  इस अवसर पर कलाकारों ने मुकेश के गाये गीतों को प्रस्तुत कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुकेश की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गयी। इसके बाद केक काटकर मुकेश का जन्म दिन मनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन हर्षा म्यूजिकल ग्रुप की संस्थापिका और जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने किया।

 मौके पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, मुकेश को भारतीय सिनेमा जगत में सर्वाधिक लोकप्रिय पार्श्वगायकों के तौर पर शुमार किया जाता है। वह किसी भी गाने को अपनी आवाज देते थे वह यादगार बन जाता था। गायकी की दुनिया में परचम लहराने वाले मुकेश चंद्र माथुर भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी सबके दिलों में जिंदा हैं। उनकी मधुर आवाज उनके प्रशंसकों के दिल को मंत्रमुग्ध कर देती है।

  डा. नम्रता आनंद ने कहा कि मुकेश को फिल्म जगत में उनकी अलग तरह की आवाज के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा। उनके गीत आज भी लोगों को सुकून देते हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश ने अपने मधुर गीतों और अपनी सुरीली आवाज से फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी। अपनी जादुई आवाज से श्रोताओ को मंत्रमुग्ध करने वाले महान पार्श्वगायक मुकेश आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हिन्दुस्तान का हर संगीत प्रेमी मुकेश की आवाज का दीवाना है।

Read also- पटना-देवघर रूट पर विमान सेवा शीघ्र देने की अपीलः सुनील वर्मा

     जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने और बिहार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अधयक्ष दिवाकर कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में स्व. मुकेश और उनके गाने पर विस्तार ले चर्चा की।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 इस संगीतमय सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दिवाकर कुमार वर्मा, प्रेम कुमार, डा. नम्रता आनंद, जीकेसी की सचिव सुप्रिया सिन्हा, सचिव स्मिता सिन्हा, सचिव आनंद सिन्हा, सचिव उदय सिन्हा, रत्ना  गांगुली, युवराज सरगम, कुंदन तिवारी ने मुकेश के गाये सदाबहार गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को डा. नम्रता आनंद ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.