राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित पुस्तक मेला में आज दीदीजी फाउंडेशन से संबद्ध हर्षा म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर लो...
बिहार

पुस्तक मेला में आज हर्षा म्यूजिकल ग्रुप ने दी प्रस्तुति

पटना, संवाददाता। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित पुस्तक मेला में आज दीदीजी फाउंडेशन से संबद्ध हर्षा म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया।

 खास बात है कि पुस्तक मेला में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। आज यह कार्यक्रम की यह जिम्मेदारी में हर्षा म्यूजिकल ग्रुप की थी। अपने कार्यक्रम में ग्रुप के कलाकारों ने डांडिया,करवाचौथ, भैया दूज और कजरीकी प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत

      डाडिया गाने पर आसी,राजनंदिनी, प्रियंका, रिया और लवली ने शानदार प्रस्तुति दी। भैया दूज गाने में रिया और आसी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इसी तरह करवा चौथ गाने पर रितिका, सुमन, रिया,राजनंदिनी, प्रियंका और कजरिया गाने पर रितिका,राजनंदिनी,रिया, प्रियंका, लवली और आसी ने प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीता।

Read it also प्रथम जीकेसी राष्ट्रीय अधिवेशन 17-18 दिसम्बर को उदयपुर में होगा

  इस कार्यक्रम में प्रवीण बादल गिटार पर धुन बजाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इसी तरह कुमार संभव और आयुष सिन्हा ने अपने मनोरंजक गीत प्रस्तुत किये।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 दीदी जी फाउंडेशन की संस्थापक डॉ नम्रता आनंद ने बच्चों को मंच देने के लिए प्रेरणा संगठन की संस्थापिका नीता सिन्हा को धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि इसी तरह प्रेरणा का साथ हर्षा म्यूजिकल ग्रुप को मिलता रहेगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.