Ashwini Chaubey
बिहार

राज्यों को हरसंभव उपलब्ध कराई जा रही है मदद: Ashwini Chaubey

  • कोविड को लेकर गठित मंत्रिमंडल समूह की बैठक में पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे।

पटना,संवाददाता। कोविड को लेकर गठित मंत्रिमंडल समूह की 25वीं बैठक शनिवार को संपन्न हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री Ashwini Chaubey पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। इसमें मौजूदा समय में देश मे कोविड की स्थिति, ऑक्सीजन, चिकित्सा उपकरण और अन्य संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की गई। बैठक में आइसोलेशन एवं आईसीयू बेड की मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा की गई।

Also Read: किशोरावस्था में ही परिवार, समाज और देश के उत्तरदायित्व का होता है बोध : Dr. Shyama Rai

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री Ashwini Chaubey ने कहा कि बैठक में सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बिहार में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, रेमडेसीविर एवं अन्य दवाइयों को लेकर किसी तरह की कमी ना हो इसे लेकर राज्य सरकार से लगातार केंद्र के अधिकारी संपर्क में है। हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

Get latest updates on Corona

बिहार के लिए 16,136 ऑक्सीजन सिलेंडर भी आवंटित किया गया है। इसमें डी टाइप सिलेंडर 2827 एवं बी टाइप 13,309 है। इसे और बढ़ाया जाएगा। क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्र सरकार देश में कोरोना से उत्पन्न स्थिति पर लगातार नज़र रखे हुए है और राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों को हर संभव मदद देने के प्रति संकल्पित है।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री Ashwini Chaubey ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में 3.18 लाख से ज़्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी। मौजूदा राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.90 फीसदी है। बिहार का रिकवरी रेट 79.16 फीसदी है। इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। श्री Ashwini Chaubey इन दिनों बिहार दौरे पर हैं। वे लगातार कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। केंद्र से मिल रही मदद की समीक्षा कर रहे हैं। श्री चौबे ने कहा कि यदि आपकी कोविड जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो न डरें और न ही घबराएं। डॉक्टर की सलाह से उपचार करवाएं। योग व उचित डाइट लेकर कोरोना का डट कर मुकाबला करना है। हमेशा सतर्क रहना है और सावधानी बरतनी है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने लोगों से अपील की है कि अपनी बारी आने पर टीकाकरण जरूर कराएं। इसके लिए अन्य को भी जागरूक करें। टीका एक सुरक्षा कवच है। कोरोना के विरुद्ध जंग में यह एक महत्वपूर्ण हथियार है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.