अर्चना जैन की अगुआई में 200 कंबल का वितरण।  भारतीय संस्कृति की गौरव गाथा को पूरे विश्व में फैलाने वाले युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकान...
बिहार

जरूरतमंदों की मदद बेहद जरूरी, मिलती है सुखद अनूभूति:अर्चना जैन

रोटरी चाणक्या की अध्यक्ष अर्चना जैन की अगुआई में 200 कंबल का वितरण। पटना, संवाददाता। भारतीय संस्कृति की गौरव गाथा को पूरे विश्व में फैलाने वाले युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सामाजिक संगठन रोटरी चाणक्या ने कुरथौल पंचायत स्थित दीदी जी फाउंडेशन द्वारा संचालित संस्कारशाला में आज 200 वृद्धजनों के बीच कंबल, टोपी और गर्म कपडे का वितरण किया।

  इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया और उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज की सेवा करने का संकल्प लिया।

 मौके पर उपस्थित रोटरी चाणक्या की अध्यक्ष अर्चना जैन ने कहा कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है। वृद्धजनों को कंबल, टोपी और कपड़े देकर मन में सुखद अनूभूति हो रही है। मौके पर उपस्थित रोटेरियन नीना मोटानी ने भी अपने हाथों से बुजुर्गों को कंबल, टोपी और गर्म कपड़े दिये। उन्होंने संस्कारशाला में वहां के बच्चियों के लिए एक वेंडिंग मशीन लगाने की बात की।

    कार्यक्रम की संयोजिका रोटेरियन नम्रता आनंद ने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। रोटेरियन मंजू पारीक जी समाज सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाती रही हैं। उन्होंने कहा की समाज सेवा का जज्बा यदि इंसान के अंदर हो तब वह किसी भी मुश्किल का सामना कर सेवा कर ही लेता है। हम तन-मन धन सभी तरह से समाज की सेवा कर सकते है। आज कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। एक तो मौत का तांडव सभी के चेहरे पर दहशत बनकर फैला है, ऊपर से कंपकपाती ठंड। ऐसे में हमारे प्रयास से हजारों लोगों की जान बच सकती है तो यह नेक प्रयास हम सभी को करना चाहिए।

 राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित रोटेरियन डा. नम्रता आनंद ने मौके पर कहा कि12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के उन युवाओं को समर्पित एक खास दिन है, जो भारत के लिए एक स्वस्थ और बेहतर भविष्य को आकार देने की क्षमता रखते हैं। स्वामी विवेकानंद का जन्‍म हुआ था। उनकी जयंती को देश हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाता है। इस अवसर पर रोटरी चाणक्य के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन आशीष बंका, श्रवण कुमार, पूर्व सचिव संदीप चौधरी, सचिव अभिषेक अपूर्व, रोटेरियन अश्वनी गुप्ता, तृषा, सोनल, मंजू पारीक, नीना मोटानी, अर्चना जैन, अभिषेक अपूर्व, डॉ नम्रता आनंद उपस्थित थी, जिन्होंने मानवता की मिसाल पेश की की।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.