महिलाओं के खिलाफ हिंसा एवं भेदभाव उन्मूलन के लिए महिला महाविद्यालय खगौल (पटना) ने मानव अधिकार दिवस के अवसर पर जन जागरण कार्यक्रम का....
बिहार

मानव अधिकार दिवस : जन जागरण आभियान किया गया आयोजित

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। महिलाओं के खिलाफ हिंसा एवं भेदभाव उन्मूलन के लिए महिला महाविद्यालय खगौल (पटना) ने मानव अधिकार दिवस के अवसर पर जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत मानवाधिकार और महिला हिंसा पर विस्तार से जानकारी दी गई।

 मानव अधिकार संरक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि महिला महाविद्यालय खगौल के प्राचार्या डॉ उषा विद्यार्थी द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व न्यायधीश पटना उच्च न्यायालय संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि  मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा, मानव अधिकार रक्षक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार उपस्थित थे। मानव अधिकार दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने बताया कि मानवआधिकार क्या है और किन किन स्थितियों में इसका हनन होता है। इसी तरह महिला हिंसा और इससे संबंधित कानून और प्रावधानों के बारे में भी इस कार्यक्रम में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें – मिहनत करो और बड़ा मुकाम हासिल करोः समीर महासेठ

 उक्त अवसर पर संस्थापिका रीता सिन्हा ने बताया कि उनकी संस्था महिलाओं की हर समस्या के समाधान के लिए कार्य कर रही है। इस संबंध में उन्होंने विस्तार से कार्यक्रम में जानकारी भी दी।  राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने छात्रों को मानव अधिकार के बारे में तथा स्लम बस्तियों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.