हाजीपुर में मानव अधिकार रक्षक ने निःशुल्क कानूनी प्रशिक्षण संपन्न। जागरूकता अभियान के तहत "मानव अधिकार रक्षक" ने रविवार को हाजीपुर में बैठ...
बिहार

हाजीपुर में मानव अधिकार रक्षक ने निःशुल्क कानूनी प्रशिक्षण दी

पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। हाजीपुर में मानव अधिकार रक्षक ने निःशुल्क कानूनी प्रशिक्षण संपन्न। जागरूकता अभियान के तहत “मानव अधिकार रक्षक” ने रविवार को हाजीपुर में बैठक अयोजित कर स्थानीय लोगों को कानूनी रूप से जागरूक किया। मानव अधिकार रक्षक संस्था की ओर से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जाते रहे हैं।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार बताया कि वैशाली जिलांतर्गत हाजीपुर के मनुआ ग्राम पंचायत में वहां के स्थानीय निवासी अर्जुन के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। यह बैठक संस्था की सक्रिय सदस्य गीता प्रसाद के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। इस बैठक में संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी, सक्रिय सदस्य किरण कुमारी, निरंजन कुमार आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढें- आधुनिक विचार अपनाने से, संयुक्त परिवार की संस्कृति हुई छिन्न-भिन्न

बैठक में शामिल स्थानीय लोगों को संस्था से जुड़े मुख्य उद्देश्यों से अवगत कराया गया। साथ ही, महिलाओं को संबोधित करते हुए, उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक होने की सलाह दी। इस बैठक में शिक्षा सेंटर का गठन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में लोगों के शिकायतें भी सुनी गई और मानव अधिकार से संबंधित उन्हें निःशुल्क कानूनी प्रशिक्षण भी दिया गया।

इसे भी पढें- दो हजार का नोट सर्कुलेशन से बाहर होने पर मोदी सरकार पर निशाना साधा पप्पू यादव ने

इस कानूनी प्रशिक्षण के तहत कई कानूनों के बारे में लोगों को बताया गया। साथ ही इन कानूनों की उपयोगिता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गाया।