वरिष्ठ आईपीएस पदाधिकारी विकास वैभव से मानव अधिकार रक्षक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार बुधवार को उनके कार्यालय में मिलकर मानव अधि...
बिहार

विकास वैभव को मानव अधिकार रक्षक ने दी ” जागरूकता अभियान ” की जानकारी

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। वरिष्ठ आईपीएस पदाधिकारी विकास वैभव से मानव अधिकार रक्षक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार बुधवार को उनके कार्यालय में मिलकर मानव अधिकार रक्षक संगठन द्वारा चलाये जा रहे “जागरूकता अभियान” की विस्तृत जानकारी देकर अवगत कराया। गौरतलब है कि मानव अधिकार रक्षक संगठन मानवाधिकार को लेकर लंबे समय से काम कर रहा है। इसे ले कर जागरुकता फैलाने के लिए वह समय समय पर कार्यक्रम का आयोजन भी करता रहा है।

Read also- BPSC पेपर लीक मामला : राष्ट्रीय ज़न जन पार्टी ने  की केन्द्रीय एजेंसी से जाँच की मांग

 मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि मानव अधिकार रक्षक ने मजदूर दिवस के अवसर पर एक मई से जागरूकता अभियान चला रही है। इस जागरूकता अभियान से लोगों को बहुत फायदा हो रहा है। मानव अपने मूल अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान तहत लोगों को मुख्य धाराओं जैसे पास्को एक्ट, डॉरी एक्ट सहित अन्य धाराओं के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

Get Corona update here

 श्री अरविंद ने बताया कि जागरुकता अभियान की जानकारी साझा करने के अतिरिक्त संस्था के प्रॉस्पेक्टस, पैंपलेट आदि का वरिष्ठ आईपीएस पदाधिकारी विकास वैभव द्वारा “लोकार्पण” भी किया गया। और जागरुकता अभियान की सराहना भी की गई।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.