सामाजिक संगठन मानव अधिकार रक्षक संस्था का दूसरा वर्षगांठ आज धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका...
बिहार

मानव अधिकार रक्षक संस्था ने मनाई अपनी दूसरी वर्षगांठ

पटना,संवाददाता। सामाजिक संगठन मानव अधिकार रक्षक संस्था का दूसरा वर्षगांठ आज धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष चेतन थिरानी, बिहार महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नम्रता आनंद, लीगल एडवाइजर ओम प्रकाश  ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस मौके पर रीता सिन्हा ने कहा कि बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का जो संकल्प हमने लिया है, उसे ईमानदारी पूर्वक करना है और हर क्षेत्र में सदस्यों को जोड़कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना है।

 संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि यदि हमें अपने राज्य अपने देश को आगे बढ़ाना है तो सभी लोगों को सम्मलित प्रयास करने की जारूरत है, तभी हम सबके साथ आगे बढ़ पाएंगे। संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी ने सभी सदस्यों को संस्था के दूसरे वर्ष के पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष चेतन थिरानी ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ मानवता को बचाना है जिस पर हमें लागतार कार्य करते रहना है।

 महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नम्रता आनंद ने उपस्थित सभी महिलाओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि अब वक्त आ गया है कि हम घरों से बाहर निकलकर हर इंसान के अधिकार के लिए लड़ें और उन्हें जागरूक करें। उन्होंने कहा, जब आप किसी व्यक्ति को राहत पहुंचाते है तो इससे उस व्यक्ति के चेहरे पर फिर से मुस्कान आती है, ऐसे में केवल वह व्यक्ति ही इससे लाभाविन्त नहीं होता है बल्कि इससे आपको भी लाभ होता है अर्थात आप भी उसकी ख़ुशी में भागीदार बनते हैं। सबसे बड़ी ख़ुशी हमें तब प्राप्त होती है जब हम दूसरों के कष्टों का निवारण करते हैं। मानव अधिकार रक्षक ट्रस्ट मानवता के लिये प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें- वार्षिक राशिफल 2023 – जानें सिंह राशि वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा नया वर्ष

  इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आनंद त्रिवेदी तथा यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया के उप संपादक प्रेमकुमार को मोमेंटो, अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था एक्टिव मेंबर सूरज, आर्यन चंद्रा, रश्मि, सरिता, किरण सिंह, सीमा, रमा, श्वेता और एचआरएस न्यूज के पत्रकार धनंजय सिंह को हयूमन राइट एक्टिविस्ट ऑफ द इयर 2022 से सम्मानित किया गया।

  कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा एक नाट्य रूपांतरण पेश किया गया। इस मौके पर स्मिता नारायण को मानव अधिकार रक्षक संस्था के पटना जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। संस्था में योगदान करने वाले लोगों को डोनेशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इनमें नेहा कुमारी, खुशबू पांडे, सुधीर चौधरी, पिंटू कुमार, मनोज कुमार शामिल है। कार्यक्रम के अंत में नाट्य रूपांतरण पेश करने वाले बच्चो को कॉपी और कलम देकर प्रोत्साहित किया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.