मानव अधिकार रक्षक के बिहार प्रदेश की बैठक दीघा,पटना स्थित कार्यालय में 27 फरवरी रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ...
बिहार

‘ मानव अधिकार रक्षक ‘ करेगा महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम, बैठक में लिया गया निर्णय

पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। मानव अधिकार रक्षक के बिहार प्रदेश की बैठक दीघा,पटना स्थित कार्यालय में 27 फरवरी रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने किया।

अध्यक्षता करते हुए अरविंद कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “महिलाओं में जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान और मानव अधिकार” विषय पर महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हम सबको काम करना है।बैठक में महिला दिवस कार्यक्रम को विस्तृत रूप से मनाने का भी निर्णय लिया गया।  इसके साथ ही आगामी कार्यक्रम पर भी बैठक में चर्चा की गई।

Read also- फतुहा के  सभी वार्डों में होगा विकास : टुनटुन यादव

आज की बैठक में संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष चेतन थीरानी, पटना जिला अध्यक्ष विनीत कुमार सोनी, पटना जिला महिला अध्यक्ष नम्रता कुमारी, पटना जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार, पटना सदर ब्लॉक महासचिव विकास कुमार गुप्ता, बख्तियारपुर ब्लॉक के प्रवक्ता सूरज सिंह, एक्टिव मेम्बर सूरज कुमार, सुरेश कुमार, अक्षय कुमार और प्रवीण कुमार उपस्थित थे।

Get Corona update here

उक्त बैठक में पटना जिला अध्यक्ष विनीत कुमार सोनी एवं पटना सदर ब्लॉक के महासचिव विकाश कुमार गुप्ता के जन्म दिन के अवसर पर संस्था के समस्त सदस्यों ने उनलोगों का जन्मदिन मनाते हुए उन्हें बधाई दी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.