पर्यावरण लेडी नम्रता आनंद का सवाल- महिला सशक्तिकरण के बिना विकास कैसे होगा पूरा। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला ...
बिहार

महिला सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा : डा. नम्रता आनंद 

पर्यावरण लेडी नम्रता आनंद का सवाल- महिला सशक्तिकरण के बिना विकास कैसे होगा पूरा। पटना,संवाददाता। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला की छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर संस्कारशाला की 51 छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। वितरित किये गए सामग्रियों में पुस्तक, कॉपी, पेंसिल, रबर, कलर पैकेट्स आदि शामिल थी।

Read also- pregnency period या गर्भावस्था में जरूरी होता है देखभाल : डा. सिमी कुमारी

 मौके पर मौजूद दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और राष्ट्रीय-राजकीय सम्मान से अंलकृत और पर्यावरण लेडी ऑफ बिहार डा. नम्रता आनंद ने कहा कि 8 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में महिलाओं के खिलाफ भेद-भाव को खत्म करने के लिए इस दिन को खास सेलिब्रेट किया जाता है। नम्रता आनंद ने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी भी पैमाने पर पुरुषों से कम नहीं हैं। नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। यह जरूरी है कि हम स्वयं को और अपनी शक्तियों को समझें।

Get Corona update here

इस अवसर पर दीदी जी फाउंडेशन के संरक्षक श्री प्रेम कुमार जी समाजसेवी चुन्नू सिंह, समाजसेवी संरक्षक मिथिलेश सिंह, राजकुमार उर्फ गोलू, पवन गौरी, आर्यन राजा, सूरज प्रियंका, अमित, बिट्टू, अंजली, प्रीति, खुशी, प्रियंका, अंजना, रांची प्रियदर्शनी, प्रतिज्ञा, देवी एवं संस्कारशाला के कई अन्य बच्चे मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.