Ragini Ranjan
बिहार

धरा नहीं, तो सब धरा ही रह जाएगा: Ragini Ranjan

  • गो ग्रीन अभियान के तहत जीकेसी ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

पटना,संवाददाता।ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने गो ग्रीन अभियान के तहत विश्व पर्यावरण सप्ताह मनाया। गो ग्रीन अभियान की शुरूआत जीकेसी की प्रबंध न्यासी Ragini Ranjan के मार्गदर्शन में समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया गया है।

Ragini Ranjan ने बताया कि धरा नहीं, तो सब धरा रह जायेगा। “गो ग्रीन” का अर्थ है, पर्यावरण के ज्ञान और प्रथाओं को आगे बढ़ाना, जो पर्यावरण के अनुकूल और पारिस्थितिक रूप से जिम्मेदार निर्णय और जीवन शैली का नेतृत्व कर सकते हैं, जो पर्यावरण की रक्षा करने और वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए अपने प्राकृतिक संसाधनों को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।जब हम हरे रंग में जाते हैं, तो हम अपने कार्बन पदचिह्न को प्रभावी ढंग से कम कर रहे हैं। प्रदूषण को कम करके, हम खपत की जा रही ऊर्जा की मात्रा को भी कम कर रहे हैं, जिससे एक हरे और स्वच्छ वातावरण का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने बताया “गो-ग्रीन” का जीकेसी परिवार ने पहल शुरू कर दी है।

Read Also: पवन सिंह के नए गाने ‘Pudina e Hasina’ ने मचाया तहलका, रिलीज़ होते ही हुआ वायरल

Ragini Ranjan ने कहा कि पत्रिकाओं, स्क्रैप कपड़े या अखबार से अपना खुद का रैपिंग पेपर या उपहार बैग बनाएं।

एक साथ कम्पोस्ट बिन का निर्माण करें। बाग लगाएं।और भी कई गतिविधियाँ, जो पौधे और पर्यावरण को बचा सकती हैं।उन्होंने आम लोगों सर इस अवसर पर अपील भी की कि आइए हम सब हाथ मिलाएं और गो ग्रीन की एक बड़ी सफलता सुनिश्चित करें।

Get latest updates on Corona

जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है।हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें और पेड़- पौधे काटने से बचें। इस सप्ताह को मनाने की बड़ी वजह यह है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया जा सके। भारतीय संस्कृति में वृक्ष अत्यंत पूजनीय है। हमारी सनातन संस्कृति वृक्षारोपण एवं वृक्षपूजन को अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान दिया है।आज के प्रासंगिक समय में पर्यावरण संरक्षण एक संवेदनशील विषय है, जिसपर चिंतन और युद्धस्तर पर कार्य करना आवश्यक है।जन जन में जागृति आये इसके लिए हमे योजना बद्ध तरीके से कार्य करना होगा।

जीकेसी बिहार की अध्यक्ष और गो ग्रीन अभियान की राष्ट्रीय प्रभारी डा.नम्रता आनंद ने कहा कि पर्यावरण ही जीवन है, गो ग्रीन अभियान एवं जल जीवन हरियाली का हम समर्थन करते हैं, जब ऑक्सीजन होगा तो ही हम लोग जिएंगे ।कोरोना कि तीसरी लहर आए ही क्यों। पेड़ लगाकर हम देश को आने वाले खतरों से बचा सकते हैं।पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण का ध्यान रखना हमारा परम दायित्व बनता है। सभी को अपने स्तर पर पर्यावरण बचाने में योगदान देना चाहिए। आसपास लगे पेड़ों को जीवित रखें। उनकी देखभाल करें। जहां जरूरी हो वहां पौधे लगाएं। लेकिन आज लोगों में इसे लेकर कोई जागरूकता नहीं है। लोगों को पर्यावरण शिक्षा दिये जाने की जरूरत है।

कला-संस्कृति प्रकोष्ट की राष्ट्रीय सचिव सह गो ग्रीन अभियान की राष्ट्रीय प्रभारी श्वेता सुमन ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए जीकेसी ने वर्तमान संकट से उबरने एवं भविष्य को संजोने के लिए” गो ग्रीन “अभियान की शुरुआत की है जो बहुत ही अनुकरणीय है और हम सब को अपनी धरा के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है।तो इस अभियान को संबल प्रदान करें, स्वच्छ हवा और सुंदर धरा के लिए एक पौधा ज़रूर लगाएं। लगाएं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.