बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन एम्पलाइज फेडरेशन से जुड़े सैकड़ों परिवहन कर्मियों ने निगम कर्मियों की मांग को लेकर परिवहन निगम मुख्...
बिहार

 निगम कर्मियों की मांग नहीं मानी गई तो होगा करो या मरो आंदोलन : अजय कुमार

पटना, संवाददाता। बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन एम्पलाइज फेडरेशन से जुड़े सैकड़ों परिवहन कर्मियों ने निगम कर्मियों की मांग को लेकर परिवहन निगम मुख्यालय परिवहन भवन (सुल्तान पैलेस) के मुख्य द्वार पर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया और बाद में वही धरना दिया।

 प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के महासचिव अजय कुमार ने निगम प्रशासन को आगाह किया कि वह अभिलंब निगम कर्मियों की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण करें अन्यथा परिवहन निगम कर्मी करो या मरो का नारा के साथ जुझारू आंदोलन शुरु करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन अविवेकपूर्ण एवं तानाशाही तरीके से निगम चला रहा है। यूनियन प्रतिनिधि या किसी कर्मचारी से नहीं मिलते हैं। कुछ चाटुकार एवं भ्रष्ट लोगों से घिरे हुए हैं।

यूनियन के अध्यक्ष गज नफर नवाब ने कहा कि निगम में कोई श्रम कानून का पालन नहीं हो रहा है। आउटसोर्सिंग एजेंसी की नियुक्ति मनमाने तरीके से श्रम कानून का उल्लंघन कर किया गया है। इसके विरुद्ध आवाज बुलंद की जाएगी। धरना को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एआईएसएफ विश्वजीत ने कहा कि निगम प्रबंधन की हठधर्मिता बर्दाश्त नहीं की जाएगी अगर अविलंब निगम कर्मियों की मांगे पूरी नहीं की गई तो राज्य के छात्र नौजवान इनके समर्थन में आंदोलन करेंगे।

Read also –विश्व चित्रांश परिवार ने मनाया अपना 5वां स्थापना दिवस

 धरना को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक राम रतन सिंह एवं सूर्यकांत पासवान ने संबोधित करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर अविलंब कर्मियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मिलकर कार्रवाई की जाएगी। दोनों विधायकों ने परिवहन कर्मियों से अपील की कि आज एकजुट होकर अपनी समस्याओं के लिए लड़ो साथ ही परिवहन निगम की भी रक्षा करो।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 धरना को कौशल कुमार वर्मा, हरदेव ठाकुर, डीपी यादव, अमरनाथ, कामख्या शर्मा, राजीव साहू राम कृपाल सिंह, रामाज्ञा प्रसाद यादव इत्यादि ने संबोधित किया आंदोलन की मुख्य मांगे थी पंचम वेतनमान का लाभ देय तिथि से दी जाए, सीपीएफ, वेतन विसंगति, एवं अन्य सेवांत लाभ का भुगतान अविलंब किया जाए और आउटसोर्सिंग से बहाली बंद कर नियमित पद पर बहाली की जाए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.