इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (IFWJ) बिहार इकाई का प्रदेश सम्मेलन सह आम सभा पटना के यूथ हॉस्टल में आज संपन्न हुआ। सम्मेलन सह ...
बिहार

IFWJ Bihar: प्रदेश सम्मेलन सह आम सभा संपन्न, नयी कार्यकारिणी गठित

प्रमोद दत्त बने बिहार इकाई के अध्यक्ष, महासचिव सुधीर मधुकर और उपाध्यक्ष बने मुकेश महान,जितेंद्र सिन्हा और आरती।


पटना,संवाददाता। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (IFWJ Bihar) बिहार इकाई का प्रदेश सम्मेलन सह आम सभा पटना के यूथ हॉस्टल में आज संपन्न हुआ। सम्मेलन सह आमसभा की अध्यक्षता बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश महान कर रहे थे। इस महत्वपूर्ण आयोजन में बिहार के सभी जिलों से संगठन सदस्य शामिल हुए।

मौकेपर पर चुनाव पर्यवेक्षक संजीव कुमार और निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार की उपस्थिति में द्विवार्षिक2024-25 कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न हुआ। इस नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रमोद दत्त, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा उर्फ मुकेश महान, जितेंद्र कुमार सिन्हा, आरती कुमारी, महासचिव सुधीर मधुकर, सचिव आशुतोष कुमार पांडे, चंद्रशेखर भगत, कौशल किशोर, संगठन सचिव राम नरेश ठाकुर, कार्यालय सचिव प्रभाष चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष महेश प्रशाद सिंह सर्वसम्मति से चुने गए। इसके अतिरिक्त IFWJ Bihar केप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोहन कुमार, डॉ. ध्रुव कुमार, प्रदीप उपाध्याय, वीणा बेनीपुरी, अभिजीत पांडे, जयप्रकाश सिंह, आभा रानी, सत्यनारायण चतुर्वेदी, चितरंजन कुमार, सत्यकाम सर्वसम्मति से चुने गये। साथ ही सभी जिला इकाई के अध्यक्ष, महासचिव एवं संयोजक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद दत्त ने सभी का आभार प्रकट किया और भरोसा जताया कि संगठन लगातार पत्रकार हित में कार्य करता रहेगा।

इसे भी पढ़ें – मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के लिये चयनित काजल रानी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश महान, प्रदेश महासचिव सुधीर मधुकर, मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष केके कौशिक, सासाराम से संजय तिवारी, लखीसराय के राजेंद्र राज, छपरा के पंकज श्रीवास्तव, कैमूर के राशिद रौशन, वीणा बेनीपूरी, रमाशंकर समेत विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन सचिव रामनरेश ठाकुर धन्यवाद ज्ञापन किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *