महिला इमदाद कमेटी, राजभवन, पटना द्वारा आज महिला सशक्तीकरण योजना के तहत सिलाई मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत  संस्था की उपाध्यक् ...
बिहार

इमदाद कमेटी ने महिलाओं के सशक्तीकरण के तहत बांटे सिलाई मशीन

पटना, संवाददाता। महिला इमदाद कमेटी, राजभवन, पटना द्वारा आज महिला सशक्तीकरण योजना के तहत सिलाई मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत  संस्था की उपाध्यक्ष ममता मेहरोत्रा और ड़ा. आशा सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। आज के इस कार्यक्रम में सिलाई मशीन अलग अलग जरूरतमंद महिलाओं को दी गई। ताकि वो सिलाई करके अपने और अपने परिवार के लिए जीविकोपार्जन कर सकें। सिलाई मशीन वितरण का मकसद महिला सशक्तीकरण को समर्थन और मजबूती देना है। इस कार्यक्रम के तहत ग्यारह महिलाओं को लाभान्वित किया गया।

Read also गांधी शिल्प बाजार पहुंचा दीदीजी फाउंडेशन, किया अर्चना सिंह को सम्मानित

मौके पर उपाध्यक्ष ममता मेहरोत्रा और ड़ा. आशा सिंह ने लाभान्वितों को संस्था के बारे में विस्तार से बताया। महासचिव डा. पूनम चौधरी  ने इस वितरण कार्यक्रम को जॉब मेला की संज्ञा दी   संस्था की कोषाध्यक्ष डा. साधना ठाकुर ने कहा कि हमारा यह प्रयास सही अर्थों में सश्कतीकरण का प्रयास है। जब तक सभी महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त रूप से नहीं होंगी तबतक पूर्ण सशक्तीकरण का सपना पूरा  नहीं हो पाएगा।धन्यवाद ज्ञापन संस्था की संयुक्त सचिव डा. आशा त्रिपाठी ने किया।

Get Corona update here

इस अवसर पर सुनिता सिंह, डा. उज्ज्वला शाही,सुमिता सिंह, अन्नु अग्रवाल सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि इमदाद कमेटी सशक्तीकरण के तहत कई और कार्यक्रम कर चुकी है। गरीब महिलाओ के बीच सब्जी ठेला का वितरण कर कुछ महिलाओं को सशक्त करने का प्रयास किया गया।   

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.