मुंगेर में पर्यटन - अभ्यारण्य की संभावनाएं। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमं...
बिहार

मुंगेर में पर्यटन – अभ्यारण्य के विकास की असीम संभावनाएंःअश्विनी कुमार चौबे

मुंगेर में पर्यटन – अभ्यारण्य की संभावनाएं। मुंगेर/पटना, संवाददाता। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज मुंगेर में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक एवं प्रशासन से संबंधित अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

 बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि मुंगेर में इस वर्ष 50,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए संबंधित विभाग और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। नए जरूरतमंद लोगों का राशन कार्ड बनवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 2600 नए लोगों का राशन कार्ड बना है। यहां नया इंजीनियरिंग कॉलेज खुलने वाला है और अटल पथ का उद्घाटन भी होने वाला है।

  श्री चौबे ने कहा कि मुंगेर में पर्यटन और अभ्यारण के  विकास की असीम संभावनाएं हैं। यहां के प्राचीन कुंडों और मंदिरों के विकास से बहुत पर्यटक आयेंगे। नमामि गंगे परियोजना के लिए जिला प्रशासन ने बिहार सरकार को प्रस्ताव भेजा है। खड़गपुर के पास अभ्यारण विकास की आवश्यकता है। इन सबके संपन्न हो जाने के बाद मुंगेर पर्यटन और अभ्यारण की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा। प्राचीन शहर के रूप में ऐसे भी मुंगेर का नाम है। जिला प्रशासन,सांसद और विधायकगण मुंगेर के विकास के लिए प्रयासरत हैं। केंद्र सरकार के पास इस संबंध में जो भी प्रस्ताव आएंगे, उस पर विचार कर सहायता किया जाएगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.