सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन द्वारा संचालित दीदीजी संस्कारशाला नि.शुल्क सिलाई प्रशिक्षण के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न हो गया।  इस समा...
बिहार

दीदीजी संस्कारशाला में महिलाओं को प्रतिभा निखारने का मिल रहा है अवसर : डा. नम्रता आनंद

पटना, संवाददाता। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन द्वारा संचालित दीदीजी संस्कारशाला नि.शुल्क सिलाई प्रशिक्षण के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न हो गया।  इस समापन अवसर को केक काटकर जश्न के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने मौके पर कहा कि महिलाओं और बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्कारशाला में कई तरह की योजनाएं चलायी जा रही है। बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने का काम संस्कारशाला में किया जा रहा है। संस्कारशाला में महिलाओं को तीन महीने तक सिलाई का प्रशिक्षण सुलेखा कुमारी दे रही हैं, जिसका पहला बैच आज पूरा हो गया। पहले बैच में 30 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। डा. नम्रता ने कहा कि सिलाई कोर्स के साथ साथ आने वाले दिनों में ब्यूटीशियन कोर्स, मेहंदी कोर्स आदि महिलाओं के हित के लिए शुरू किया जाएगा।   

  Read also- दिल्ली में आयोजित एमएसएमई बिज़नेस इंडिया कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे राजीव रंजन   

  उन्होंने बताया कि महिलायें और युवतियों तीन महीने का प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। वे घर से ही अपना भविष्य उज्जवल बना सकती है डा नम्रता आनंद ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र के प्रथम बैच में साह ममता, पूनम देवी, प्रीति कुमारी, वीणा कुमारी, नीतू कुमारी, शिवानी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शोभा देवी, निर्जला देवी, अंजना कुमारी, स्वाति कुमारी, प्रियंका कुमारी, ज्योति कुमारी,रवीना कुमारी,अंशु दुबे, सिम्मी कुमारी,रूपम देवी, उषा देवी, सिंपल देवी,आरती देवी, संजू देवी, प्रियंका उपाध्याय, गुड़िया कुमारी, मुन्नी कुमारी, शोभा कुमारी, शोभा देवी,रानी देवी, खुशबू कुमारी, सुमन कुमारी, प्रीति कुमारी और पुष्पा कुमारी को नि.शुल्क प्रशिक्षण दिया गया है।

Get Corona update here

  उन्होंने बताया कि इन महिलाओं और युवतियों को सलवार, समीज, ब्लाउज, पेटीकोट, चूड़िदार सलवार, पैजामा, बेबी फ्राक समेत कई तरह की सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया है। मौके पर समाजसेवी मिथिलेश सिंह ने कहा कि महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाने से सशक्त समाज का जहां निर्माण होगा वहीं नारी सशक्तिकरण को बल भी मिलेगा।    

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.