जानता दल यू के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा अपने समर्थकों को जिसे लेकर जदयू में शामिल हुए थे और उन्हे पदाधिकरी ...
बिहार

राजीवनगर मामले में जिला प्रशासन ने सरकार के आदेश का पालन किया :  मनोज मनु

राजीवनगर मामले में भाजपा विधायक के बयान को गलत करार दिया मनोज मनु ने। पटना, संवाददाता। जदयू के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु ने राजीव नगर में आज हुई घटना के लिये स्थानीय भाजपा विधायक संजीव चौरसिया द्वारा पटना पुलिस और जिला प्रशाशन पर लगाये आरोप को गलत बताया। श्री मनु ने कहा कि राजीव नगर मामले में पटना पुलिस और जिला प्रशासन ने आवास बोर्ड व राज्य के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद के आदेश का पालन किया है। आवास बोर्ड नगर विकास विभाग के अंदर आता है और इसके मंत्री भाजपा कोटे से तारकेश्वर प्रसाद हैं।

Read also- पटना में हुआ जीकेसी कायस्थ चौपाल का आयोजन

उन्होंने कहा कि जब से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है, तब से भाजपा के ही मंत्री है। स्थानीय विधायक भी लोगों के साथ उप मुख्यमंत्री से मिले थे और उन्होंने कुछ नहीं किया, इससे स्पस्ट होता है कि प्रशाशन या पुलिस सही थी। प्रशाशन व पुलिस का काम होता है सरकार के निर्णय को पालन करना और उसने वही किया। भाजपा विधायक को चाहिए था कि इस मामले में उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद से आवास बोर्ड का आदेश को वापस कराना,जिसमें वे असफल रहे और अब ठीकरा पुलिस व प्रशासन पर फोड़ रहे हैं।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

  श्री मनु ने कहा कि भाजपा के नेता आज कह रहे हैं कि यहां के लोगों का आधारकार्ड बना हुआ है, वोटरलिस्ट में नाम है वो वोट देते हैं, निगम सारी सुविधा दे रही है। जबकि यही सुविधा जिस बंगला देशी घुसपैठ के बारे में बोलते हैं, उन्हें भी प्राप्त है। तब वे गलत और ये सही उन्हें लग रहा है। 2005 से भाजपा के ही कोई कोई न नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री रहे हैं तब उन्होंने इसे गलत क्यों नहीं करार दिया। बहुत लोग 2005 के बाद जमीन लिए हैं, उन्हें उस समय गलत क्यों नहीं किया। जिस समय से जमीन की खरीद की बात हो रही है और मकान बन रही है, उस समय के आवास बोर्ड के सम्बंधित कर्मचारियों पर मुकदमा क्यों नही किया जा रहा है। भाजपा विद्यायक के इस तरह के गलत बयानी से बिना मतलब के मुख्यमंत्री को दोषी ठहराया जा रहा है,जिसे जदयू के कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.