नेहरू नगर, पाटलिपुत्र में आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित होने वाला निशुल्क सेवा आश्रम आश्रय वृद्धाश्रम का उद्घाटन 6 फरवरी को किया जा...
बिहार

आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट के निशुल्क आश्रय वृद्धाश्रम का उद्घाटन 6 फरवरी को

पटना, संवाददाता। नेहरू नगर, पाटलिपुत्र में आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित होने वाला निशुल्क सेवा आश्रम आश्रय वृद्धाश्रम का उद्घाटन 6 फरवरी को किया जाएगा। xposenow.com को यह जानकारी आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गांधी ने दी । उद्घाटन करेंगे  सच तक न्यूज़ के मनीष कश्यप, मगही सिंगर गुंजन सिंह और शिक्षक शशि शरण।

 गौरतलब है कि इस स्थान पर पहले से ही वृद्धाश्रम संचालित हो रहे थे। लेकिन वह पेड आश्रम था। वहां रहने के लिए वृद्ध लोगों को एक निश्चित राशि देनी होती थी। यह वृद्धाश्रम अब खगोल में एक बड़े परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है। उसी आश्रम की जगह अब यहां निशुल्क वृद्धाश्रम का संचालन होगा।

इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि 2023 : जानें कब है मुहूर्त और क्या है पूजा विधि

 राकेश गांधी ने बताया कि इस निशुल्क वृद्धाश्रम में निशुल्क रहने वाले चार वृद्धजन हैं। ट्रस्ट की ओर इनकी मुफ्त सेवा तो की ही जाएगी साथ ही उनके खाने-पीने और रहने के साथ-साथ कपड़े वगैरह की व्यवस्था भी मुफ्त में की जाएगी।आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट बिहार सरकार से निबंधित एक गैर सरकारी संस्था है। इसके तहत बुजुर्गों के लिए आवास और विभिन्न सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करने की व्यवस्था है।

इसे भी पढ़ें- विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारियों ने ली जनतांत्रिक विकास पार्टी की सदस्यता

आश्रय की स्थापना इस अभिकल्पना पर आधारित है कि वर्तमान जीवन शैली और भौतिकवादी युग में वृद्ध अपने आपको परिवार से अलग और असहाय पाते हैं, कई लोग ऐसे होते हैं, जिनको अपनों का साथ छूट जाता है, वो तन्हा रह जाते हैं। तब उनका जीवन मुश्किल सा हो जाता है। ऐसे में वृद्धाश्रम उनके लिए इकलौता सहारा रह जाता है। इसी मकसद से आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की गई है। राकेश गांधी ने कहा कि हमें खुशी है कि धीरे धीरे ही सही हम अपने मकसद की ओर बढ़ रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि हमें लोगों का सहयोग मिल रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि लोगों का सहयोग हमें इसी तरह मिलता रहेगा तो हम और भी बेहतर सुविधाओं के साथ वृद्धजन की सेवा कर पाएंगे।    

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.