पुस्तक ' समृद्धि की ओर बिहार ' का लोकार्पण किया सिक्कीम के राज्यपाल ने।बिहार सदियों से समृद्ध रहा है। इस संदर्भ में यहां का गौरवशाली इतिहास ...
बिहार

अखंड भारत मानव सेवा संघ के कार्यक्रम में पुस्तक ‘ समृद्धि की ओर बिहार ‘ का लोकार्पण, सम्मानित हुए कई लोग

पुस्तक ‘ समृद्धि की ओर बिहार ‘ का लोकार्पण किया सिक्कीम के राज्यपाल ने। पटना, संवाददाता। बिहार सदियों से समृद्ध रहा है। इस संदर्भ में यहां का गौरवशाली इतिहास गवाह है और फिर हम उस कड़ी को आगे बढाने की और अग्रसर भी हैं। ये बातें प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रसाद सिंह लिखित पुस्तक-‘समृद्धि की ओर बिहार’ का लोकार्पण करते हुए सिक्कीम के राज्यपाल गंगां प्रसाद ने अखंड भारत मानव सेवा महासंघ के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। दो सत्रों में यह कार्यक्रम साहित्य सम्मेलन के सभागार में आयोजित था।  

 “समृद्धि की ओर बिहार” पुस्तक के लेखक  डॉक्टर प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उन्हें कोरोना काल में  बिहारी मानव बल के साथ अन्यन्य तरह की घटित घटनाओं ने इस दिशा में सोचने पर मजबूर किया कि अभी हम कहां हैं! और इसीके फलस्वरूप यह किताब हम सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि समृद्धि की ओर बिहार पुस्तक राज्य के विकास की हर छुए और अनछुए पहलू को दर्शाता है।

Read also-मातृ दिवस : लिट्रा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जाना मां का महत्व

  इसके पहले सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही संस्था के सदस्यों का परिचय और संभाषण हुआ। इस अवसर पर अखंड भारत मानव सेवा संघ के पदाधिकारियों को बुके, शॉल और मोमेंटो से स्वागत एवं सम्मानित किया गया। पुस्तक लोकार्पण के साथ महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निष्ठा भाव से मानव सेवा की शपथ भी दिलाई गई।

Get Corona update here

मौके पर संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉक्टर गंगेश गुंजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष दयानंद कुमार रिटायर्ड आईपीएस, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार, मोहन यादव, विमल कुमार भारती, कमलेश राय, एमपी वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मलिक रवि रोशन, उप सचिव मनोरंजन कुमार, कोषाध्यक्ष इंजीनियर पूर्णानंद, लवलेश मेहता एवं कला सांस्कृतिक पुरुष पत्रकार विश्व मोहन चौधरी संत सहित कई दर्शक और श्रोता उपस्थित थे।

 मौके पर निकाय चुनाव में निर्वाचित कई लोगों को सम्मानित भी किया गया। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार आकाश कुमार ने किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.