Independence Day
बिहार

स्वतंत्रता दिवसः फतुहा में फहराया गया तिरंगा


फतुहा। Independence Day : प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। नगर परिषद में मुख्य पार्षद रुपा देवी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रेल थाना में प्रभारी भरत राम, प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख रेखा देवी, सीएचसी में डा. सुधा शंकर राय, व्यापार मंडल में अध्यक्ष राम प्रसाद सिंह, हाई स्कूल में नफीस फातिमा, वाणी पुस्तकालय में वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पाण्डेय, विश्वबंधु पुस्तकालय में अभिमन्यु प्रसाद उर्फ मुखिया जी, भाजपा कार्यालय में शोभा देवी ने झंडोत्तोलन किया।

Read Also: स्वाधीनता संग्राम में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले सभी वीर जवानों को नमन : राजीव रंजन प्रसाद

Independence Day: साथ ही मिलेनियम कान्वेंट सम्मसपुर, द ग्लैक्सी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गोविंदपुर, नवोदय पब्लिक स्कूल स्टेशन रोड सहित अन्य शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों में समारोह पूर्वक झंडोत्तोलन किया गया। वहीं इस अवसर फतुहा का प्रसिद्ध मिठाई मिरजई की बिक्री में तेजी रही।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.