इनर व्हील क्लब ने राष्ट्रीय बालिका दिवस को बड़े ही सार्थक अंदाज में मनाया। इनर व्हील क्लब, पटना और पटना कृष्णा ने यूएनडीपी बिहार की मदद से...
बिहार

इनर व्हील क्लब ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

पटना,संवाददाता। इनर व्हील क्लब ने राष्ट्रीय बालिका दिवस को बड़े ही सार्थक अंदाज में मनाया। इनर व्हील क्लब, पटना और पटना कृष्णा ने यूएनडीपी बिहार की मदद से कचरा बीनने वाले बच्चों के लिए क्रेच की स्थापना करने जा रही है। ये प्रॉजेक्ट पटना नगर निगम और एचसीसीबीयूएनडीपी के सहयोग से चलाया जा रहा है। उनके साथ सहयोग करने और उनके बच्चों को पढ़ाने और कुछ सिखाने के लिये स्टेशनरी, इंडोर गेम, फल और स्नैक्स दिया गया। इनर व्हील क्लब लड़कियों को प्रेरित करेगा कि वह पढ़ लिख कर अपने जीवन को सही दिशा में ले जाएं।

इस उपलक्ष्य पर क्लब की पीडीसी सरिता प्रसाद भी मौजूद थी। उन्होंने कहा की लड़कियाँ हमारे देश की भविष्य है। इनर व्हील क्लब पटना की अध्यक्ष अमृता झा ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है। इनर व्हील क्लब पटना कृष्ण की अध्यक्षा प्रतिभा चौहान ने कहा कि इन लड़कियों के लिए क्लब आगे भी निरंतर कार्य करेगा।

 वहीं सीजीआर संध्या सरकार ने कहा की जब एक बेटी साक्षर होती है तो पूरा परिवार साक्षर होता है। एकजक्यूटिव मेम्बर सोनी सिन्हा ने कहा कि लड़कियां हमारे देश के भविष्य निर्माण में एक अहम भूमिका निभाती हैं, शिक्षा ही उनके जीवन में बदलाव ला सकता है।

Read also-प्रथम संस्था ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर किया कार्यक्रम

 पटना कृष्णा की सचिव रानी सिंह ने कहा कि हम इन लड़कियों के लिए आगे भी अच्छे कार्य करेंगे। वहीं पटना की सचिव श्रुति राम ने कहा की हमारा क्लब इस तरह के कार्य सालों से करता आया है। क्लब की आईएसओ अंकिता सिंह ने कहा कि एक बेहतर भविष्य के लिए लड़कियों को सशक्त करने की भूमिका इनर व्हील क्लब की मेंबर्स बढ़-चढ़ कर आगे भी निभाएंगी।

Get Corona update here

      इनर व्हील समाज के उस स्तर पर कार्य करता है जहां, इस तरह की मदद की बहुत ज़रूरत होती है। यह इनर व्हील क्लब द्वारा यह एक बहुत अच्छी पहल है। बच्चों की ख़ुशियाँ तो देखते ही बन रही थी। साथ ही बबिता कुमारी टीचर को क्लब द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस वर्ष इनर व्हील का थीम पिंक फ़र्स्ट है यानि की हर क्षेत्र में लड़कियाँ ही आगे हों और साथ ही अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा ने कहा कि स्ट्रॉंग वूमन स्ट्रॉंगर वर्ल्ड है। इस मौक़े पर इनर व्हील कल्ब की अधिकारी- पदाधिकारी श्रुति राम, सरिता प्रसाद, सोनी सिन्हा, रानी सिंह, शुभ्रा सिखा भी उपस्थित थीं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.