इनर व्हील क्लब ऑफ पटना ने अपने निवर्तमान अध्यक्ष श्वेता झा के अध्यक्षता के प्रथम दिन की शुरुआत कई सराहनीय कार्यों के साथ की। इसमें पर्यावरण के बेहतरी
बिहार

इनर व्हील क्लब ऑफ़ पटना ने वृक्षारोपण के साथ शुरू की अपने नए सत्र की शुरुआत

पटना, संवाददाता। इनर व्हील क्लब ऑफ पटना ने अपने निवर्तमान अध्यक्ष श्वेता झा के अध्यक्षता के प्रथम दिन की शुरुआत कई सराहनीय कार्यों के साथ की। इसमें पर्यावरण के बेहतरी के लिए पार्क रोड, कदमकुआं स्थित पार्क में वृक्षारोपण महत्वपूर्ण रहा।  श्वेता झा ने बताया कि इनर व्हील क्लब इन पौधों की देखभाल की भी व्यवस्था भी करेगा। साथ ही लोगों के बीच क्लब के द्वारा तरुमित्र बनने का संदेश भी दिया गया।

 अगले चरण में इनर व्हील की अध्यक्ष अपने सदस्यों के साथ राजेंद्रनगर स्थित विनीता बिहार स्कूल में बच्चों के बीच फल और कुछ पोषण युक्त आहार का वितरण भी किया। बच्चों  के बीच उचित खान पान के बारे में जानकारी देने हेतु डायटिशियन सुधाकर मिश्र ने जंक फूड ना खाने की सलाह दी और उन्हें पोषण युक्त आहार खाने को प्रेरित किया। फल देख कर बच्चे उत्साहित हुए।

Read also-  निगम कर्मियों की मांग नहीं मानी गई तो होगा करो या मरो आंदोलन : अजय कुमार

 डॉक्टर्स डे के विशेष अवसर पर क्लब द्वारा पटना के कई  डॉक्टर मसलन डा. विजय लक्ष्मी मित्तल, रोडियोलॉजिस्ट डा. विडय मित्तल, डा. लखनलाल, डा.अनिता सिंह,डा. राजीव रंजन,डा. माला सिंह,डा. वीसी झा, डा. समरेंद्र सिंह  को सम्मानित भी किया गया।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा श्वेता झा सचिव संध्या सिन्हा, पूर्व अध्यक्षा संध्या सरकार, पूर्व अध्यक्षा उषा सिन्हा,  आईएसओ अंजू गुप्ता,संजुला वर्मा, कंचन, कुमकुम, निभा, प्रीति सिंह, कोषाध्यक्ष कविता सिन्हा आदि उपस्थित थीं। कार्यक्रम की जानकारी क्लब की संपादिका सोनी सिन्हा ने दी।बताते चलें कि इनर व्हील क्लब महिलाओं की दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी संस्था है जो मैत्री भाव से परिपूर्ण होकर समाज सेवा करती

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.