Inner Wheel Club of Patna
बिहार

इनर व्हील क्लब ऑफ़ पटना के सत्र 2019-20 का आभार कार्यक्रम संपन्न

इनर व्हील क्लब ऑफ़ पटना (Inner Wheel Club of Patna) के सत्र 2019-20 का आभार कार्यक्रम पटना के यो चाइना में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम कोविड के कारण रुका हुआ था। 2019-20 की क्लब अध्यक्षा संध्या सरकार ने अपने सत्र में जितने भी प्रोजेक्ट किए थे, इसके लिए उन्होंने अपनी सभी नई पुरानी सदस्याओं का आभार, अवार्ड के रूप में दे कर सम्मान व्यक्त किया। संध्या सरकार ने कहा की सदस्याओं के सहयोग के बिना प्रेसिडेंट कुछ भी नहीं कर सकती।

वहीं 2019-20 की डिस्ट्रिक्ट 325 की चेयरमैन रह चुकीं सरिता प्रसाद ने भी अपना अवार्ड अपनी सभी क्लब प्रेसिडेंट, सचिव, तथा अन्य पदासीन अधिकारियों को दिया। संध्या सरकार को अपने बेहतरीन कार्यों के लिए बेस्ट प्रेसिडेंट एवं ड़ायनेमीक प्रेसिडेंट के अलावा क्लब को 14 अन्य अवार्ड भी मिले। क्लब की सह-सचिव श्वेता झा को भी बेस्ट सह-सचिव का अवार्ड दिया गया। सत्र 2019-20 की आई.एस.ओ. श्रुति राम को बेस्ट आई.एस.ओ., संपादिका अंजु गुप्ता को बेस्ट संपादिका का अवार्ड दिया गया और इनर व्हील क्लब ऑफ़ पटना को बेस्ट क्लब का अवार्ड दिया गया।

Read Also: जय प्रकाश जी की जीवनी पाठ्यक्रम से हटाने पर कुलपति का पुतला दहन

इस अवसर पर क्लब की सभी पूर्व अध्यक्षाओं को संध्या सरकार ने सम्मानित किया और कहा की मुझे सभी पूर्व अध्यक्षाओं का समय-समय पर मार्ग दर्शन मिलता रहा। गौरतलब है कि संध्या सरकार ने अपने सत्र में छः नए क्लब को खोला था जो की एक रिकॉर्ड है। बाढ़ के समय में पुरे एक महीने तक राहत कार्य में भी उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया था। इस अवसर पर जम कर मस्ती भी हुई।

इस अवसर पर Inner Wheel Club of Patna की वर्तामान अध्यक्षा अमृता झा भी मौजूद थीं साथ ही डिस्ट्रिक्ट सी.सी.सी.सी. डॉक्टर नीना कुमार, पी.ड़ी.सी. डॉक्टर दीप्ति सहाय, डिस्ट्रिक्ट एडिटर तथा क्लब की पी.पी. प्रियका कुमार, पी.पी. डॉक्टर भारती गुप्ता, पी.पी. कविता नाथ, पी.पी. विद्या नारायण, पी.पी. विभा चरण पहाड़ी, पी.पी. संगीता वर्मा, पी.पी. पूनम अगरवाल, पी.पी. कस्तूरी घोषाल, पी.पी. पुष्पा पाण्डेय, शोभा शिंग माला सहाय आदि मौजूद थीं। कार्यक्रम की जानकारी संपादिका 2019-20 अंजु गुप्ता ने दी ।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.