इनर व्हील क्लब ऑफ़ पटना ने शिशु निकेतन स्कूल के बच्चों को अपने देश के संविधान के बारे में विस्तार बताया। साथ ही अपने संवैधानिक कर्तव्य और ...
बिहार

इनर व्हील क्लब ऑफ़ पटना ने बच्चों को बताया संविधान दिवस के बारे में

पटना, संवाददाता। इनर व्हील क्लब ऑफ़ पटना ने शिशु निकेतन स्कूल के बच्चों को अपने देश के संविधान के बारे में विस्तार बताया। साथ ही अपने संवैधानिक कर्तव्य और अधिकार से बच्चों को अवगत भी कराया। बच्चों को हाईजीन के लिए भी जागरुक किया गया। वहां लड़कियों को सेनेटरी नैपकीन बाँटा गया। सभी बच्चों के हेल्थ का ख़्याल रखते हुए उनके बीच होर्लिक्स का वितरण भी किया गया।

 बताते चलें कि इनर व्हील क्लब ऑफ़ पटना ने अब तक 800 से ऊपर बच्चों के बीच हॉर्लिक्स का वितरण किया है। यह हॉर्लिक्स वितरण का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। क्लब की अध्यक्षा अमृता झा ने कहा की सिर्फ़ पटना ही नहीं, बल्कि पटना के बाहर भी हमारे क्लब द्वारा यह कार्य एक मुहिम के तहत किया जा रहा है।

READ ALSO- एनटीपीसी बाढ़ सुपर थर्मल पावर का लोकार्पण, बाढ़ को हम कभी नहीं भूलेंगेःमुख्यमंत्री

वलब की पूर्व अध्य्क्क्षा विद्या नारायण ने कहा की आज का दिन हमारे देश के लिए एक ख़ास दिन है। इसलिए इस अवसर पर हम सभी इन बच्चों को कुछ सिखाने के लिए इकट्ठा हुए हैं।क्लब की उपाध्यक्ष श्वेता झा ने कहा की हमारे क्लब द्वारा समय समय पर इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।  पूर्व अध्यक्षा संध्या सरकार ने कहा कि अपने गोल को देखते हुए हमारे क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष इस तरह के कार्य किए जाते हैं।कार्यकारिणी सदस्या सोनी सिन्हा ने मौके पर कहा की बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हम हर सम्भव कार्य और मदद करते हैं। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या सुषमा भी मौजूद थीं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.