इनर व्हील पटना की नई पहल।इनर व्हील क्लब ऑफ़ पटना ने हेल्थ एंड हाईजीन के तहत अपने गोद लिए गाँव धनुकी के बच्चों के बीच होरलिक्स के 150 पैकेट...
बिहार

इनर व्हील पटना ने बच्चों के बीच किया हॉर्लीक्स का वितरण

इनर व्हील पटना की नई पहल। पटना,संवाददाता। इनर व्हील क्लब ऑफ़ पटना ने हेल्थ एंड हाईजीन के तहत अपने गोद लिए गाँव धनुकी के बच्चों के बीच होरलिक्स के 150 पैकेट बाँटा। बच्चों के पोषण का ख़याल रखते हुए यह कार्य किया गया।

 क्लब की अध्यक्षा अमृता झा ने बताया कि हमने पूरे सप्ताह में बच्चों के बीच 1000 हॉर्लिक्स वितरण करने का प्लान किया है जिससे बच्चों का विकास हो सके। क्लब के एच गोल की चेयरमैन पीडीसी सरिता प्रसाद ने कहा कि बच्चों के लिए पौस्टिक आहार बहुत आवश्यक है और हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम समय-समय पर इसे पूरा करें, जिससे बच्चों का सम्पूर्ण विकास हो सके।

पूर्व अध्यक्षा संध्या सरकार ने कहा कि हमारा क्लब हर वह सम्भव कार्य करता है, जो समाज के हित में हों और बच्चों के लिए तो हम सदैव ही तत्पर रहते हैं। सोनी सिन्हा ने बताया कि यही बच्चे हमारे भविष्य हैं, इसलिए इनका सही रूप से विकास होना बहुत ही ज़रूरी है।

  अमरावती सिंह ने धनुकी युवा और बुजुर्ग को तम्बाकू सेवन से होने वाले बीमारी के बारे में बता कर युवा पीढ़ी को जागरूक किया। वहीं क्लब की अध्यक्षा अमृता झा ने सभी को तम्बाकू के सेवन को नहीं करने का शपथ भी ग्रहण करवाया। संजुला वर्मा ने कहा की यदि मन में ठान लें तो धीरे धीरे इससे छुटकारा पाया जा सकता है।

इस मौक़े पर क्लब की सदस्यायों के अलावा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रश्मि, गुंजिका मौजूद थी। गौरतलब है कि इनर व्हील क्लब एक सामाजिक संस्था है और यह समाजहित में कार्य करता आया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.