इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन ने समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत समाज सेविका डा. नम्र...
बिहार

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन ने डा. नम्रता आनंद को किया सम्मानित

पटना,संवाददाता। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन ने समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत समाज सेविका डा. नम्रता आनंद को सम्मानित किया। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन (IHRU) ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले  लोगों को सम्मानित किया है।

 डा. नम्रता आनंद को यह सम्मान राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्राध्यापिका एवं दूरदर्शन की उदघोषिका शगुफ्ता यास्मीन और इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन के संस्थापक संदीप स्नेह ने दिया। डा. नम्रता आनंद ने यह सम्मान दिये जाने पर खुशी जाहिर की और इसके लिये इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन के संस्थपिक संदीप स्नेह का शुक्रिया अदा किया।

 गौरतलब है कि डा. नम्रता आनंद सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष हैं। डा. नम्रता आनंद शिक्षा-महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डा. नम्रता आनंद को केन्द्रीय चयन समिति ने वर्ष 2004 में राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा में किये गये उत्कृष्ठ कार्य के लिये राष्ट्रीय यूथ अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया गया।

Read also- मंत्रियों ने ली शपथ , विभाग का भी हुआ बंटवारा

 डा. नम्रता आनंद कायस्थों की अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) से जुड़ कर कायस्थ हित में लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने जल जीवन हरियाली, बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओ,पर्यावरण, स्वच्छता, तंबाकू विरोधी अभियान, साक्षरता, रक्तदान, पल्स पोलिया प्रतिरक्षण,कोरोना जागरूकता, महिला सशक्तीकरण, विकलांग लोगों के पुर्नवास समेत कई सामाजिक कार्य किये जिसके लिये उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली। वर्ष 2019 में डा. नम्रता आनंद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की सर्वश्रेष्ठ 20 शिक्षकों में सम्मानित किया।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

डा. नम्रता आनंद पर्यावरण संरक्षण की मुहीम से भी जुड़ी हुई है। सामाजिक संगठन रोटरी क्लब में भी डा: नम्रता आनंद सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। वर्ष 2021 में डा. नम्रता आनंद ने पटना के ग्रामीण क्षेत्र कुरथौल में संस्कारशाला की स्थापना की। संस्कारशाला के माध्यम से गरीब और स्लम एरिया के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, संगीत, सिलाई-बुनाई और डांस का प्रशिक्षण दिया जाता है।पर्यावरण लेडी आफ बिहार के रूप में चर्चित हो चुकी डा. नम्रता आनंद बक्सवाहा के जंगल को बचाने की मुहिम में भी जुड़ी हुई है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.