अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन ने बिहार विधान परिषद के सभागार में महिलाओं के सम्मान में समारोह का आयोज...
बिहार

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन ने किया महिलाओं का सम्मान

पटना,संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर   इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन ने बिहार विधान परिषद के सभागार में महिलाओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया था।  इस अवसर पर महिलाओं समाज में आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महिलाओं के विशेष योगदान से संबंधित विषयों पर वृहद परिचर्चा का आयोजन भी किया गया।

 राज्य के समग्र विकास में महिलाओ की अहम भूमिका पर चर्चा करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि उधोग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने महिलाओ के विकास के लिए बनाये गए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की और सरकार द्वारा महिलाओं को हर संभव मदद करने कर आश्वासन दिया। समारोह में आरके सिन्हा ने महिला उद्यमिता के विकास  हेतु हर संभव मदद करने कर आश्वासन दिया। बिहार राज्यगीत के रचनाकार सत्यनारायण ने महिला के सम्मान को याद करते हुए अपनी चर्चित कविता अहिल्या का पाठ किया। पटना की महापौर सीता साहू ने महिलाओं के सम्मान में आयोजित समारोह में आयोजकों को शुभकामनाएं दी और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार के कार्यकर्मों में महिलाओं को हर स्तर पर जोड़ने कर कार्य किया।

मौके पर प्रसिद्ध साहित्यकार ममता मेहरोत्रा ने कहा कि अब समय आगया है कि बेटेऔर बेटियों को हम समान शिक्षा और संसाधन उपलब्ध कराएं, समान रूप से उनकी उपलब्धियों पर हम गर्व करें। उन्होंने कहा कि पुरुषों को भी चाहिए कि बेटियों और बहनों की उपलब्धियों को स्वीकारें और उनपर गर्व करें। तभी हमारे समाज की युवतियां प्रोत्साहित होंगी।

Read also – Success story-मैं अकेली नहीं रही ममता, अपने दुख दर्द का मैं साथी हूंः साहित्यकार ममता मेहरोत्रा

भरतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने महिलाओं  के सामाजिक सुरक्षा पर चर्चा करते हुए बीमा के लाभ के बारे में जानकारी दी। भारतीय प्रशानिक सेवा की अधिकारी शैलजा शर्मा महिला सशक्तिकरण के बड़ते हुए आधार को सरकारी संरक्षण और प्रोत्शाहन दिए जाने के सम्बन्ध में चर्चा की।

इसे भी पढ़ें- विरासत बचाओ नमन यात्राः कुशवाहा की यात्रा की सफलता से जदयू में बेचैनी : मल्लिक

कार्यक्रम के दौरान कुछ महिलाओं को उनके विशिष्ट योगदान और सेवा के लिए सम्मानित किया गया। शैलजा शर्मा, डॉ ऋचा चौहान, डॉ मेहा कंठ, डॉ श्वेता, अनामिका वर्मा, संगीता शर्मा, मंजूषा गौतम मध्यप्रदेश, रितिका गुप्ता उत्तर प्रदेश, सुश्री इंदु बंगलोर, डॉ गीता जैन, आदि महिलाओं को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समरोह का संचालन डॉ रत्ना पुरकायस्था कर रही थीं। समारोह समिति के सभी सदस्यों के प्रति समीर कुमार महासेठ उधोग मंत्री ने विशेष आभार व्यक्त किया। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन के महासचिव संदीप स्नेह सभी उपस्थित अतिथियो के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया  इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन पंजाब के अध्यक्ष पीके गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया समरोह समिति की तरफ से डॉ. मधु वर्मा, प्रो. उमा सिन्हा, डॉ. ममता मेहरोत्रा, डॉ भावना शेखर, प्रो० नीलिमा सिन्हा, डॉ अर्चना त्रिपाठी, स्मिता राजश्री, माला सिन्हा, डॉ नम्रता आनंद, साम्भवी राज आदि उपस्थित थीं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.