Sushil Kumar Modi
बिहार

शिक्षा प्रसार व जनसंख्या नियन्त्रित करने वालों को प्रोत्साहन से ही वृद्धि में रोक संभव- Sushil Modi

  • जनसंख्या वृद्धि का सम्बंध धर्म से नहीं, नियंत्रण में सही उम्र में शादी सर्वाधिक प्रभावी

पटना,संवाददाता।पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद Sushil Modi ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लिए चुनौती बना हुआ है। बिहार के वर्तमान प्रजनन दर 2.7 को 2025 तक 2.1 और 2031 तक मात्र 2.0 पर लाने का लक्ष्य है। जनसंख्या वृद्धि का सम्बंध किसी धर्म से नहीं है। लड़कियों में शिक्षा का प्रसार व प्रोत्साहन के जरिये ही जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।

Sushil Modi ने कहा कि आर्थिक विकास व उपलब्ध संसाधनों पर जनसंख्या वृद्धि का सीधा दुष्प्रभाव पड़ रहा है। देश की जनसंख्या वृद्धि दर जहां 17.7 फीसदी है वहीं बिहार में यह वृद्धि दर 25.4 फीसदी है। राज्य सरकार के सतत प्रयास से 1991-2001 के बीच जो वृद्धि दर 28.6 फीसदी थी उसमें पिछले 20 वर्षों में 3.2 फीसदी की गिरावट आई है।

Read Also: नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : Chittaranjan Gagan

Sushil Modi ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा को और ज्यादा बढ़ावा,सही उम्र में शादी,शादी के कम से कम दो साल बाद पहला बच्चा और पहले तथा दूसरे बच्चे के बीच 3 साल के अंतराल के प्रति जागरूकता व परिवार नियोजन के स्थायी/अस्थाई साधनों पर जोर देकर ही प्रजनन दर को कम करने के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Get latest updates on Corona

बिहार में मैट्रिक, इंटर और ग्रेजुएट लड़कियों की प्रजनन दर में आई गिरावट से स्पष्ट है कि जनसंख्या नियंत्रण में शिक्षा सबसे कारगर हथियार है। बाल विवाह निषेध अभियान, साइकिल व पोशाक योजना जैसी सरकार की प्रोत्साहन नीति का भी खासा असर देखा गया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.