5 जून संपूर्ण क्रांति दिवस पर जयप्रकाश नारायण को नमन। आज सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस के अवसर पर गॉधी मैदान के दक्षिण- पश्चिम छोर पर स्थित गोलम्ब...
बिहार

आज ही के दिन जयप्रकाश नारायण ने सम्पूर्ण क्रान्ति का आगाज किया थाः मुख्यमंत्री

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज ही के दिन पटना के गांधी मैदान से संपूर्ण क्रांति का आगाज हुआ था। आज के दिन लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हैं। लोकनायक जय प्रकाश नारायण की भूमिका को सभी को याद करना चाहिए।

पटना,संवाददाता। 5 जून संपूर्ण क्रांति दिवस पर जयप्रकाश नारायण को नमन। आज सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस के अवसर पर गॉधी मैदान के दक्षिण- पश्चिम छोर पर स्थित गोलम्बर में स्थापित महान क्रान्तिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं सम्पूर्ण क्रांति के महानायक लोकनायक स्व. जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक स्व. जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया तथा उनके बताये आदर्शों को याद किया।

इसे भी पढ़ें- नशा मुक्त परिवार बनाने में बच्चों की भी अहम भूमिका हो सकती है : डा. नम्रता आनंद
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, सूचना प्रावैधिकी मंत्री इसराईल मंसूरी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, जेपी सेनानीगण सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने लोकनायक स्व. जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें- बिहार के विकास में जार्ज फर्नांडीज का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता

मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित जेपी सेनानियों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम भी पूछा। इस अवसर पर बिहार गीत का गायन भी प्रस्तुत किया गया तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन एवं आरती पूजन की गयी। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोकनायक की भूमिका सभी को याद करना चाहिए।