स्थानीय रेलवे कॉलोनी में नव वर्ष के शुभ अवसर पर जन अधिकार पार्टी ( जाप )ने फतुहा एवं पटना  को मीडिया कर्मियों को सम्मानित  किया। पार्टी के चि..
बिहार

जाप ने नव वर्ष पर मीडियाकर्मियों को किया सम्मानित

फतुहा,संवादाता। स्थानीय रेलवे कॉलोनी में नव वर्ष के शुभ अवसर पर जन अधिकार पार्टी ( जाप )ने फतुहा एवं पटना  को मीडिया कर्मियों को सम्मानित  किया। पार्टी के चिकित्सक प्रकोष्ठ के महासचिव डॉ. पंकज कुमार यादव के नेतृत्व में यह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जाप चिकित्सा प्रकोष्ठ के महासचिव ने कहा कि मीडियाकर्मी अपनी जान पर खेल कर अपना दायित्व का निर्वहन करते हैं। कभी अपराधी से तो कभी बीमारी से उनका वास्ता पड़ता रहता है, फिर भी वो बिना डरे ,बिना हारे अपना काम निरंतर करते रहते हैं । ऐसे में उनके लिए सम्मान तो बनता ही है। इसी मकसद से जाप ने यह छोटी सी पहल करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि मीडियाकर्मियों को जाप की यह कोशिश पसंद आएगी।

Read also राशिफल जनवरी 2022 : जानें कैसा रहेगा आपके लिए

इस सम्मान समारोह में फतुहा एवं पटना  को मीडिया कर्मियों जाप द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी मीडियाकर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले में शहर भर के लगभग सभी मीडिया कर्मी शामिल थे।

 watch it also- https://www.youtube.com/watch?v=jpAHFxrgZcA

इस कार्यक्रम के मौके पर एडवोकेट बबलू कुमार, प्रदेश प्रवक्ता बबन कुमार, जिला अध्यक्ष, पटना पूर्वी, पप्पू बिग्रेड, संदीप कुमार, धर्मवीर कुमार, मुकुल कुमार, दिलीप, सत्येंद्र कुमार, उत्पल कांत कुमार, कमलेश कुमार, ओमकार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मानित मीडियाकर्मियों ने कहा कि सम्मान की परंपरा एक अच्छी परंपरा है। इससे काम करने वालों को रिकॉगनिशन मिलता है। जिससे वो और बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। मीडियाकर्मियों ने जाप को इस सम्मान के लिए धन्यवाद भी दिया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.