ऑल इंडिया अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के प्रधान सचिव तथा जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डा. एल बी सिंह ने वैशाली जिले के मतैया चौक पर क...
बिहार

जन स्वास्थ्य कल्याण समिति ने हाजीपुर में 400 कंबल बांटे और सम्मान समारोह

जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सौजन्य से 400 से अधिक लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया, साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 लोगों को सम्मानित भी किया गया।

 हाजीपुर,संवाददाता।ऑल इंडिया अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के प्रधान सचिव तथा जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डा. एल बी सिंह ने वैशाली जिले के मतैया चौक पर कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर 400 से अधिक लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया तथा पिछड़े समाज के विकास के लिये प्रतिबद्ध 51 लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वीर बिरसा फाउंडेशन की झारखंड की अध्यक्ष सरिता पांडेय,वीर बिरसा फाउंडेशन के डायरेक्टर वरूण कुमार पांडेय, वीर बिरसा फाउंडेशन के सीइओ प्रशांत कुमार राय, उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद ने की।

 कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन के साथ की गयी। इसके बाद सभी अतिथियों को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में डा. एलबी सिंह, डा. नम्रता आनंद, जदयू महिला मोर्चा, मसौढ़ी की अध्यक्ष शिल्पी देवी, बिहार रूढ़िवादी जनमुक्ति परिषद पटना के अध्यक्ष श्रवण कुमार पासवान, जदयू पिछ़ड़ा वर्ग मसौढ़ी के अध्यक्ष रंजीत पटेल, समाजसेवी विजय यादव ने सहयोग किया। ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लास का सम्मान सर्टिफिकेट ऑल इंडिया अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के अध्यक्ष इंद्र कुमार चंदापुरी ने 51 लोगों को दिया।

जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के इस कार्यक्रम में आयोजक डा.एल बी सिंह ने कहा हमारी कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। कोई भी जरूरतमंद बेसहारा ठंड के कारण परेशान हो, तो तत्काल उसकी सहायता करें। मेरी दृष्टि में जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।

इसे भी पढ़ें- कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट ने पटना में जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाजसेवी डा. नम्रता आनंद ने कहा कि हमारे छोटे छोटे प्रयासों  से कइयों की जान बच सकती है, तो हम सबको यह नेक प्रयास करना ही चाहिए। वीर बिरसा फाउंडेशन की झारखंड की अध्यक्ष सरिता पांडेय ने कहा कि असहाय परिवार जो ठंड में गर्म कपड़े के लिए परेशान हैं, उनको चिह्नित कर मदद करने की आवश्यकता है।

  ऑल इंडिया अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के अध्यक्ष इंद्र कुमार चंदापुरी ने कहा कि समाज सेवा का जज्बा यदि इंसान के अंदर हो तब वह किसी भी मुश्किल का सामना कर सेवा कर ही लेता है। इस अवसर पर राजेश्वर प्रसाद सिंह, रामदेव बैठा, डा.शकील अहमद, मोहम्मद मैनुदीन, पूर्व मुखिया श्याम सुंदर सिंह और नवल सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.