JDU
बिहार

आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने से JDU कलमजीवी कार्यालय में खुशी

पटना, संवाददाता। JDU कलमजीवी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के पदाधिकारियों ने सांसद राज्यसभा और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर सभी लोगों ने मिलकर जशन मनाय।इस अवसर पर JDU कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रभात चंद्रा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह जी को हार्दिक बधाई दी और साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया।

Read Also: जाति प्रेम से बाहर नहीं निकल सके नीतीश कुमार : चितरंजन गगन

उन्होंने बताया कि आरसीपी सिंह की कार्यकुशलता से हम सभी वाकिफ हैं और उन्होंने जिस प्रकार अपने मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूती प्रदान की है और उनका जो प्रशासनिक अनुभव रहा है, उस अनुभव का वह प्रयोग कर इस्पात मंत्रालय में भी अपनी कार्यकुशलता से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और इसके साथ साथ बिहार को और JDU को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे।और उन्होंने यह भी कहा कि मुझे यह भी विश्वास है कि आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

Get latest updates on Corona

इस अवसर पर कलम जीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अनुराग समरूप ने भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बधाई दी।

इस अवसर पर कलमजीबी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रभात चंद्रा, प्रदेश महासचिव विजय श्रीवास्तव, अनुराग समरूप, चेतन थीरानी, डॉ आरके गुप्ता, शैलेश कुमार सिन्हा, अशोक कुमार और इसके अलावा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने मिलकर जश्न मनाया ।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.