जदयू प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु के पिता राम कुमार लाल दास का निधन आज पटना के गर्दनीबाग आवास पर हो गया। मधेपुर मधुबनी निवासी स्व. राम कुम...
बिहार

जदयू प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु को पितृ शोक

पटना, संवाददाता। जदयू प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु के पिता राम कुमार लाल दास का निधन आज पटना के गर्दनीबाग आवास पर हो गया। मधेपुर मधुबनी निवासी स्व. राम कुमार लाल दास बीएसएनएल से साल 2003 में अवकाश ग्रहण के बाद पटना में ही रह रहे थे।वो हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के तो थे ही साथ ही एक अच्छे समाज सेवी भी थे।

 अवकाश ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपना अधिकतर समय लोगों के दुख दूर करने और मदद करने में लगाया। आज देर शाम उनकी अंतेष्टि बांस घाट पर हुई। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। कुमार लाल दास मुखाग्नि जेष्ठ पुत्र मनोज लाल दास मनु ने दी।

Read also अब संसदीय व्यवस्था के शिखर पर काबिज होंगे कायस्थ: रागिनी रंजन

स्व दास के निधन पर पूर्व विधायक ललन पासवान, जदयू नेता निलिमा सिन्हा, महेंद्र प्रताप, जितेंद्र नीरज, शिव कुमार यादव, न्याय मंच के पवन राठौर,उत्तम कुमार, नीरज कुमार सिंह,मिशन टू करोड़, चित्रांश के राजेश कुमार कंठ, श्वेता श्रीवास्तव कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के विनय कुमार कर्ण, संजय कुमार, संजीव कुमार, नवीन नवेन्दु अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने जदयू प्रदेश सचिव मनोज लाल मनु के निवास पर पहुंच कर मनु व उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।साथ ही मृतआत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.