JDU
बिहार

तेजस्वी उप चुनाव में अपनी और लालूजी के हार से बौखला कर अनर्गल आरोप लगा रहे है : मनोज मनु

जदयू (JDU) के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आरोपो को अनर्गल प्रलाप बताते हुए कहा कि दोनों उपचुनाव में खुद और अपने पिता की हार के बाद से बौखला गए है।इसीलिए अनर्गल बयानवाजी कर रहे है।उनके किसी भी आरोप में कोई दम नही है।रिंटू सिंह, नवीन चंद झा या अविनाश झा की हत्या का मामला हो कानून अपना काम करता है।यह लालू रावडी की सरकार नही है जो अपराधियों को बचाती रहती थी। नीतीश जी की सरकार न किसी को फंसाती है और न बचातीं है।

Read Also: नेहरू जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

किसी के ऊपर आरोप लगा देने से कोई आरोपी नही हो जाता है। श्री मनु (JDU)ने कहा कि बिहार पुलिस को जदयू का कार्यकर्ता बता कर पुलिस की गरिमा को कलंकित किया है।आज अगर बिहार पुलिस सुरक्षा करना बंद कर दे तो तेजस्वी और उनके परिवार घर से बाहर निकलना भी बन्द कर देंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.