Bihar jdu president
बिहार

राष्ट्रीय अध्यक्ष का पटना में भव्य स्वागत करेगा जदयू

पटना. (Bihar jdu president) बिहार प्रदेश जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय में प्रकोष्ठ के पदाधिकरियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभात चन्द्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत व परिचय प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभात चन्द्रा ने कहा कि जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मेंसर्वसम्मति से जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया। इसके लिए वे प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय इस्तात मंत्री आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व अन्य कार्यकारिणी प्रति अभार जताते हैं।

उन्होंने कहा कि नये राष्ट्रीय अध्यक्ष (Bihar jdu president) राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के कार्यअनुभव व संगठन क्षमता से जदयू की पुहंच अब बिहार ही नहीं अन्य राज्यों में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना पहुंचने पर जदयू कमलजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशभर के कार्यकर्ता उनका हार्दिक स्वागत करेंगे। उन्होंने इसके लिए प्रदेश पदाधिकारियों को अलग -अलग कार्यो का बंटबारा भी गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव चेतन थिरानी, आए हुए पदाधिकारियों का स्वागत प्रदेश महासचिव जितेन्द्र कुमार सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने किया। इस मौके पर प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वर्णभूषण लाल कर्ण, ई. दीपक कुमार सिंन्हा, अशोक कुमार, प्रदेश महासचिव अनुराग समरूप, आशुतोष कुमार, शैलेश कुमार सिन्हा, लवली सिन्हा, प्रदेश सचिव उज्जवल राज व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा ने अपने विचार व्यक्त किए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.