जीविका बिहटा के अंतर्गत SVEP, BRC ने उद्यमी मिलन समारोह का आयोजन 25 मार्च (शुक्रवार) को किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिहटा के प्रमुख ...
बिहार

जीविका दीदी घर संभालने के साथ अपना व्यवसाय भी संभालती है : ज्योति सोनी

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जीविका बिहटा के अंतर्गत SVEP, BRC ने उद्यमी मिलन समारोह का आयोजन 25 मार्च (शुक्रवार) को किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिहटा के प्रमुख मानती देवी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति सोनी, कौडिया पंचायत के मुखिया नीतू देवी थी।

कार्यक्रम में जीविका के राज्य स्तरीय पदाधिकारी प्रोजेक्ट मैनेजर समीर कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक कृष्णंदन कुमार, IIM कोलकाता के समीरन मिश्रा, NRETP SVEP राज्य स्तरीय नोडल नियति धुर्वे MG, Non Form और माइक्रो एंटरप्राइजेज अश्रुता सिंह विशिष्ट अतिथि थे।मौके पर जिविका के राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट मैनेजर समीर कुमार ने बताया की बिहटा प्रखंड में SVEP के द्वारा 1768 लघु उद्योग शुरू की गई हैं, इसके लिए 3 करोड़ 44 लाख 77 हजार रुपए का ऋण दिया गया हैं। इसका संचालन CRPEP के द्वारा किया जा रहा हैं।

Read also –दिल्ली में 26 मार्च को 27 प्रतिभाओं को मिलेगा महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान

इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष ज्योति सोनी ने जीविका दीदी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना जो लोग देख रहें हैं उसे हमारी जीविका पूरा करने में जुटी हैं। समुह के सहयोग से आज जो महिलाएं घर में कैद रहती थी, वो बाहर निकल कर जीविका समूह के मदद से उद्यमिता में आत्मनिर्भर बन रहीं। जीविका दीदी घर को संभालने के साथ-साथ अपने व्यवसाय को संभाल ही नहीं रहीं है, बल्कि उसे आगे भी बढा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय में भी जीविका दीदी ने मास्क बना कर अच्छा व्यवसाय किया था। समूह ने जो बिहटा प्रखंड को लक्ष्य दिया था उसे ससमय पूरा किया गया है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

Get Corona update here

कार्यक्रम में NRO कुडुंबश्री, मोनिका होरो, रारिश, अविनाश, अभिषेक अभिप्षा एवं संचालिका मेंटर SVEP गीता किशोर और SVEP BPM अंकेश कुमार, BPM निर्मला सिंह एवम जीविका बिहटा के CLF,VO और समूह की दीदियां एवं उद्यमी उपस्थित उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.