जितेंद्र कुमार सिन्हा
बिहार

जितेन्द्र कुमार सिन्हा बने आयुष्मान भारत फाउंडेशन के प्रदेश मीडिया अध्यक्ष

पटना, संवाददाता। आयुष्मान भारत फाउंडेशन के बिहार के प्रदेश मीडिया अध्यक्ष के पद पर जितेन्द्र कुमार सिन्हा को मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन आयुष्मान भारत फाउंडेशन, गोरखपुर (भारत) के चेयरमैन अमर नाथ  द्वारा किया गया।

 गौरतलब है कि जितेन्द्र कुमार सिन्हा लगभग 34 वर्षों तक लगातार सरकारी सेवा करते हुए लगभग हर मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं। इनका बेहतर संबंध सभी मीडिया और अधिकतर मीडिया कर्मियों से रहा है।

 इसके अतिरिक्त श्री सिन्हा सक्रिय रूप से अपने अनुभव का लाभ अंतरराष्ट्रीय चित्रांश संगठन ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए उसे मजबूत करने और साथ ही उसके माडिया प्रमोटर के लिए भी काम करते रहे हैं। श्री सिन्हा इसके अतिरिक्त जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के महासचिव पद पर भी रहे हैं और वहां भी प्रकोष्ठ का मीडिया प्रमोशन करते रहे हैं।  

Read also-डाक्टर सिमी कुमारी को मिला बिहार विमेंस अचीवर्स अवार्ड

वरीय पत्रकार मुकेश महान ने श्री सिन्हा को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि श्री सिन्हा सरकारी सेवा में रहते हुए भी सामाजिक गतिविधियों में हमेशा शामिल होते रहे हैं। विभिन्न संगठनों द्वारा उन्हें कई बार सम्मानित और पुरुस्कृत भी किया जा चुका  है। उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा को प्रदेश मीडिया अध्यक्ष बनाये जाने पर उनका सहयोग निश्चित रूप से आयुष्मान भारत फाउंडेशन को मिलेगा।

श्री सिन्हा का आयुष्मान भारत फाउंडेशन बिहार के प्रदेश मीडिया अध्यक्ष पद पर मनोनयन से शुभकामनाएं और बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.