जितेन्द्र कुमार सिन्हा
बिहार

जितेन्द्र कुमार सिन्हा बने Global Kayastha Conference बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष

पटना, संवाददाता। Global Kayastha Conference मीडिया सेल के राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर की अनुशंसा पर बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर जितेन्द्र कुमार सिन्हा को मनोनीत किया गया है।यह मनोनयन Global Kayastha Conference के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद द्वारा किया गया है।

श्री कमल किशोर ने बताया कि जितेन्द्र कुमार सिन्हा लगभग 34 वर्षों तक लगातार मीडिया से जुड़े रहे हैं और इनका अनुभव का लाभ लगभग सभी मीडिया संस्थानों को मिला है और अभी भी लोग इनका सहयोग ले रहे हैं।

Read Also: पटना पहुँचा यास तूफान का असर प्रशासन लोगों की परेशानी दूर करने के लिए है सचेत

उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा अब सक्रिय रूप से अपने अनुभव का लाभ चित्रांश संगठन को मजबूत करने और गतिविधियों से लोगों को रु ब रु कराने में मिलेगा।

वरीय पत्रकार मुकेश महान ने श्री सिन्हा को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि श्री सिन्हा सरकारी सेवा में रहते हुए भी सामाजिक गतिविधियों में हमेशा शामिल होते रहे हैं और विभिन्न संगठनों द्वारा उन्हें सम्मानित और पुरुस्कृत भी किया जाता रहा है।

Get latest updates on Corona

उन्होंने ने कहा कि श्री सिन्हा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उनका सहयोग निश्चित रूप से सभी चित्रांशों को मिलेगा।

श्री सिन्हा का Global Kayastha Conference बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनयन से लोगों की शुभकामनाएं और बधाई देने की तांता लगा हुआ है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.