pariwarttan mediasamman 2021
बिहार

परिवर्तन मीडिया सम्मान से सम्मानित हुए जितेन्द्र कुमार सिन्हा

पटना, संवाददाता। दीदी जी फाउंडेशन पटना ने पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान देने और निष्पक्ष पत्रकारिता के समाजिक बदलाव लाने के लिए “दीदीजी परिवर्तन मीडिया सम्मान-2021” से जितेन्द्र कुमार सिन्हा को अलंकृत किया है।

श्री सिन्हा को यह सम्मान अमर गायक मुकेश की याद में जीकेसी द्वारा आयोजित ‘एक प्यार का नगमा है’ कार्यक्रम में जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन और दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने संयुक्त रूप से सौंपा। गौरतलब है कि जितेन्द्र कुमार सिंहा सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद कई मीडिया संस्थानों से जुड़ कर स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे हैं।

जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) कला-संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार के सौजन्य से महान पार्श्वगायक मुकेश (मुकेश चंद्र माथुर) की पुण्यतिथि पर 27 अगस्त (शुक्रवार) को  संगीतमय संध्या ‘एक प्यार का नगमा है’ का आयोजन किया गया था, जिसमें नामचीन कलाकारों ने उनके गाये गानों के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की।

इसे भी पढ़ें- https://xposenow.com/bihar/parivartan-media-award-ceremony-organized-didi-ji-foundation-honored-51-journalists-13536-2021-08-21/

कार्यक्रम का संचालन जीकेसी बिहार कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अखौरी योगेश कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुकेश की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके की गयी।

https://www.youtube.com/watch?v=dEtd783X6yg&feature=youtu.be

मौके पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए  पत्रकार आभा सिन्हा, अकरम अली, सहित पत्रकार रवीन्द्र कुमार, रंजीत कुमार सिन्हा, अनुराग सिन्हा, रजनीश कुमार, हर्षित सिन्हा, अमित कुमार, रिजवी जी, अकरम अली, ओम प्रकाश और रजनीश श्रीवास्तव को भी परिवर्तन मीडिया सम्मान से सम्मानित किया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.