बिहार-झारखंड के वरिष्ठ संपादक, लेखक और पत्रकार,कमल किशोर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान...
बिहार

पत्रकार कमल किशोर को मिलेगा महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान

औरंगाबाद, संवाददाता। बिहार-झारखंड के वरिष्ठ संपादक, लेखक और पत्रकार,कमल किशोर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस द्वारा दिल्ली में आयोजित एक महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान   समारोह 2022 में दिया जाएगा।

पत्रकार कमल किशोर बिहार-झारखंड के पत्रकारिता जगत में जाना-पहचाना नाम हैं। बचपन से ही विभिन्न बाल पत्रिकाओं के लिए लिखते हुए पिछले चार दशकों से जारी उनका पत्रकारिता का सफर प्रदीप, आर्यावर्त, पाटलिपुत्र टाइम्स, हिदुस्तान, आज, दैनिक जागरण, समाचार एजेंसी हिदुस्तान समाचार, यूएनआई-वार्ता आदि से होता हुआ वर्तमान में आकाशवाणी और दूरदर्शन तक जा पहुंचा है। इन चार दशकों में लगभग हर विषय पर उनकी धारदार कलम चलती रही है। पर जिजीविषा यहीं नहीं थमी, उन्होंने न केवल जमीन से जुड़कर पत्रकारिता की, बल्कि संपादन प्रकाशन के क्षेत्र में भी भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। 1990 से इनका अखबार नवबिहार टाइम्स बिहार एवं झारखंड दोनों राज्यों से लगातार प्रकाशित हो रहा है। विज्ञान तथा विधि विषयों में स्नातक कमल किशोर ने हमेशा जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की। वर्ष 2002 में इंटरनेशनल मीडिया फाउंडेशन द्बारा नई दिल्ली में बिहार के नक्सल प्रभावित इलाके में सर्वश्रेष्ठ आंचलिक पत्रकारिता के लिए सम्मानित कमल किशोर को जिला, राज्य और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं।

Read also –दिल्ली में 26 मार्च को 27 प्रतिभाओं को मिलेगा महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान

 आकाशवाणी-दूरदर्शन संवाददाता संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वर्षों तक कार्यरत रहे कमल किशोर अंतर माध्यम प्रचार समन्वय समिति के राज्यस्तरीय सदस्य भी रहे। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्बारा आयोजित संपादकों के सम्मेलन और आर्थिक संपादकों के सम्मेलन में कई बार बिहार तथा झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। इनके प्रयास से औरंगाबाद में चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन का निर्माण हुआ है। ऐतिहासिक- धार्मिक स्थल देव के सूर्य मंदिर पर आधारित ‘देव और सूर्य पूजा’ पुस्तक इनकी कुछ प्रमुख कृतियों में शामिल है।

Get Corona update here

इस समारोह में कमल किशोर के अतिरिक्त शोध एवं लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उदय सहाय, लाइफ टाइम अचीवमेंट (टीवी और फिल्म क्षेत्र में) अंजन श्रीवास्तव, साहित्य के क्षेत्र में आलोक श्रीवास्तव, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रेम कुमार, सामाजिक कार्यों के लिए डॉ नम्रता आनंद तथा फिल्मों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दीप श्रेष्ठ समेत कुछ प्रमुख विभूतियों को भी महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान दिया जा रहा है। 

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.